Popular Posts

असहायों तक राहत सामग्री पहुंचाने का है लक्ष्य, लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें

असहायों तक राहत सामग्री पहुंचाने का है लक्ष्य, लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें

जाप कार्यकर्ता ने रफीगंज व मदनपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में घूम घूम कर जरूरतमंदो को राशन वितरण किया। जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी ने कहा कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में रेल हादसे में मारे गए प्रवासी मजदूरों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। इस दुःख की घड़ी में जाप टीम मृतकों के आश्रितों के साथ है।
ईश्वर मृतकों के आत्मा को शांति प्रदान करें। इस वैश्विक महामारी में उन गरीब मजदूर को जागरूक करने की जिम्मेवारी ली है। कोरोना महामारी से जंग जितने के लिए सरकार के गाइड लाइन को पालन करने और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

इसी क्रम में रफीगंज प्रखण्ड के गोरडीहा पंचायत के गोरडीहा सूर्य मन्दिर तालाब के निकट कुंवर बिगहा, बदोपुर, मई, लहास, सिम्मा, गेवल बिगहा, मदारपुर, औरवां, बशारतपुर, गोरडीहा तथा कासमा बाजार में बस स्टैंड के निकट तेतरिया सहित दर्जन भर निकटवर्ती गांव के जरूरतमंद लोगों को आटा, चावल, आलू नमक सहित अन्य जरूरत की समान निःशुल्क वितरण किया गया। इस मैके पर पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार यादव, पार्टी के योगेंद्र यादव, अनिल कुमार ,कार्यालय सचिव सुभाष राय, मुन्ना कुमार, संजय कुमार, सूबेदार कुमार, बिंदेश्वर यादव, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The goal is to provide relief material to the helpless, people should follow social distance


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/rafigunj/news/the-goal-is-to-provide-relief-material-to-the-helpless-people-should-follow-social-distance-127282733.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/14_1588962383.jpg

0 Response to "असहायों तक राहत सामग्री पहुंचाने का है लक्ष्य, लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें"

Post a Comment