झमाझम बारिश से झील बना बैकुंठपुर अस्पताल परिसर
07 May, 2020
Comment
गुरुवार की सुबह हुई मूसलधार बारिश से कई सरकारी कार्यालय झील में तब्दील हो गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के समीप जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल आने वाले आपातकालीन मरीजों की वाहन जलजमाव में फंस रही है। पंचायत समिति भवन,पशु अस्पताल,एसएफसी गोदाम, मनरेगा कार्यालय,पावर सब स्टेशन तथा बैकुंठपुर थाना में भी जलजमाव उत्पन्न हो गया है।
तेज आंधी के साथ हुई मूसलधार बारिश एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी है । दिघवा दुबौली सब्जी मंडी, खादी भंडार रोड, डाक बंगला रोड, रेवतीथ बाजार, राजापट्टी कोठी बाजार सहित अन्य चौक-बाजारों पर जलजमाव से खरीदारी करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किसान खेतों की जुताई कर धान के बिचड़े डालने की तैयारी में थे। तभी मुसलधार बारिश ने खेतों को जलमग्न कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/the-lake-became-baikunthpur-hospital-complex-due-to-rain-127281390.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/orig_92_1588894608.jpg
0 Response to "झमाझम बारिश से झील बना बैकुंठपुर अस्पताल परिसर"
Post a Comment