क्वारेंटाइन सेंटरों के प्रवासी मजदूरों से राजद विधायक ने जाना हाल
21 May, 2020
Comment
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर सहित मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर एवं डीएल कॉलेज बैजनाथपुर समेत अन्य क्वारेंटाइन सेंटरों पर प्रवासी मजदूरों का सहरसा राजद विधायक अरुण कुमार यादव गुरुवार को पहुंचकर हाल जाना। राजद विधायक ने कहा कि कुछ दिन पूर्व क्वारेंटाइन सेंटर मनोहर उच्च विद्यालय बैजनाथपुर के बाहर से सूखा चूड़ा, नमक व मिर्च का वीडियो वायरल में डीएम से उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
साथ ही बिना जांच बैजनाथपुर ओपी पुलिस द्वारा सौरबाजार प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवजी शर्मा को घर से गिरफ्तार कर हाजत में बंद कर दिए जाने को लेकर आपत्ति जतायी। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मो. ताहिर, युवा राजद के प्रदेश सचिव भारत यादव, प्रखंड अध्यक्ष शिवजी शर्मा, गणेश मिश्र, अमरेश कुमार, मुकेश मेहता, अनिल यादव सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/rjd-mla-knows-about-migrant-laborers-of-quarantine-centers-127327570.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/
0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटरों के प्रवासी मजदूरों से राजद विधायक ने जाना हाल"
Post a Comment