80 साल की महिला गीत गाकर कोरोना से बचाव की दे रही जानकारी
(अखिलानंद मिश्र)कोरोना वायरस से बचाव को लेकर भोजपुरी कलाकार 80 वर्षीय कमला देवी ने अपने सुरीली आवाज में गाना गा रही “”मोदी का कहना हैं,कुछ दिन घर में रहना है’’बाहर में राक्षक कोरोना तबाह किया हर कोना----’’’’ ऐसे कई गाने वो अपने बेटों के साथ गाकर सोशल मीडिया के जरिए लाेगों का जागरूक कर रही है।
बेटा का भी मिलता है साथ
मीरगंज निवासी 80 वर्षीय कमला देवी ने कोरोना महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए गीत गाकर ये पहल शुरू की। गायिका कमला देवी खुद गाने बनाकर गाती हैं। इस काम में उनका बड़ा बेटा कृष्ण कुमार ने तबला,छोटे बेटा गिटार बजाकर मदद करते है।
गाने के जरिए लॉकडाउन पालन करने का दे रही हैं संदेश
कोरोना जैसी महामारी को हराने के लिए हर कोई अपने-अपने स्तर से लगा हुआ है। ऐसे में गायिका कमला देवी की ये पहल लोगों को काफी पसंद आ रही है और काफी तारीफ भी हो रही है। इस उम्र में भी कमला अपने गीत के माध्यम से कोरोना के बारे में जागरुकता फैलाने में अपना योगदान दे रही हैं। गाने के जरिए लॉकडाउन पालन करने का संदेश दे रही हैं।
मोबाइल कैमरे से जाती है रिकॉर्डिंग
कमला देवी बताती है कि नित्य क्रिया कर्म और पूजा-पाठ करने के बाद प्रतिदिन संगीत उपकरणों की अपनी टीम के साथ स्टैंड पर मोबाइल कैमरा लगाकर कोरोना, लॉकडाउन, महामारी सम्बंधित अलग-अलग गीत बनाकर खुद गाती हैं। उसके बाद फेसबुक के जरिए यह संदेश लोगों तक पहुंचाने का काम करती है।
घरों में रहने की अपील
कमला देवी बताती है कि बचपन से ही वो संगीत से जुड़ी हैं, कोरोना से पूरा विश्व परेशान है। इससे बचाव को लेकर ही सरकार ने लॉकडाउन किया है। गायिका ने कहा कि सभी को इसका पालन करते हुए अपने घर में रहकर सुरक्षित रहना चाहिए। वो अपने गाने में भी लोगों को यही संदेश देती हैं।
कमेंट मिलते हैं रोज
वह आगे बताती है कि इस बीमारी से लड़ने के लिए जो लोग कमर कसे हुए उनके लिए गीत के माध्यम से हौसला अफजाई करने का प्रयास किया जा रहा हैं। गीत गाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक माह में 20 से 25 गीत उनके सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gopalganj/news/80-year-old-woman-giving-information-about-rescue-from-corona-by-singing-song-127281406.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/91_1588894787.jpg
0 Response to "80 साल की महिला गीत गाकर कोरोना से बचाव की दे रही जानकारी"
Post a Comment