Popular Posts

भारत-नेपाल सीमा पर क्वारेंटाइन के बाद भी ट्रकों को रोका, जताया विरोध

भारत-नेपाल सीमा पर क्वारेंटाइन के बाद भी ट्रकों को रोका, जताया विरोध

इन दिनों भारत नेपाल के रिश्तों में गर्माहट देखने को मिल रही है। भारत नेपाल सीमावर्ती भीमनगर बॉर्डर पर बीते दो दिनों से दर्जनों ट्रकें फंसे हुए हैं। गुरुवार को भी भीमनगर बॉर्डर के पास ट्रक और ट्रकों को नेपाल भेजने वाले व्यापारियों और एजेंट की भीड़ लगी रही।

व्यापारियों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान नियमानुसार भारतीय प्रभाग से अभी से पहले हरि सब्जियों और आलू प्याज से लदी सैकड़ो ट्रकें नेपाल गयी और वापस आ गयी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से नेपाल भेजी गई गाड़ियों के ड्राइवर और खलासी को नेपाल की सरकार के द्वारा 14 दिनों का क्वारेंटाइन करने की बात कह कर सभी गाड़ियों को रोक दिया गया है।

जिससे सभी ट्रक नेपाल स्थित कोसी बराज के भन्सार कार्यालय के समीप बने नेहरू पार्क में लगे हुए हैं और कच्चा समान होने के कारण सब्जियों के सड़ने का डर और हजारो की क्षति का डर है। जबकि ट्रकें को नेपाल जाने से पहले भीमनगर में एसएसबी बीओपी के पास थर्मल स्क्रेनिंग कराकर स्वस्थता प्रमाण पत्र ढ़ी जाती है वही नेपाल में प्रवेश करने के बाद सीमा पर एपीएफ के पोस्ट के समीप नेपाल की मेडिकल टीम के द्वारा जांच कर नेपाल में प्रवेश कराई जाती रही है।

लेकिन इन दिनों नेपाल की सरकार को ऐसा क्या आन पड़ा है कि कोसी बराज पर भारतीय सामानों से लदी गाड़ियों को रोक दिया गया है और ड्राइवर को क्वारेंनटाइन कर दिया गया है। नेपाल की सरकार का कहना है कि भारत के द्वारा भेजी गई सब्जियों में कोरोना है।

अजय गुप्ता, सुबोध कुमार सिंह, यशवंत गुप्ता, विशाल कुमार, राजू कुमार सिंह आदि व्यापारियों ने कहा कि लिपुलेख के मामलों को लेकर नेपाल की सरकार के द्वारा जान बूझकर सीमा के व्यापारियों को तंग तबाह किया जा रहा है। जिससे व्यापारियों समेत कस्टम के राजस्व को भी नुखसान पहुंच रहा है। कोरोना के दौरान लॉक डाउन के वावजूद व्यापारियों के द्वारा नेपाल में सभी प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में खाद्य सामग्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है। वही नेपाल का दुर्व्यवहार और घिनौना चेहरा सामने आ रहा है।

इस संबंध में पूछे जाने पर वीरपुर एसडीएम सुभाष कुमार ने बताया कि जरूरत तो इस समय नेपाल को है। कच्चे सामानों की गाड़ियां नही रोकनी चाहिए, हमारे व्यापारियों को इससे नुखसान सहना पड़ेगा। लेकिन मामला दो देशों से जुड़ा है इसलिए इस पूरे मामले में कस्टम विभागे को पहल करनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trucks stopped after quarantine on Indo-Nepal border, protesting


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/trucks-stopped-after-quarantine-on-indo-nepal-border-protesting-127327612.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/1_1590106955.jpg

0 Response to "भारत-नेपाल सीमा पर क्वारेंटाइन के बाद भी ट्रकों को रोका, जताया विरोध"

Post a Comment