Popular Posts

बच्चों की पिटाई का विरोध किया तो अधेड़ की गला दबा कर दी हत्या

बच्चों की पिटाई का विरोध किया तो अधेड़ की गला दबा कर दी हत्या

पैर पंचायत अंतर्गत लहोरिया गांव में पैर पावर ग्रिड के बगल स्थित बहियार में मवेशी द्वारा फसल चर जाने के विवाद को लेकर शनिवार की शाम अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान 45 वर्षीय नारदेव यादव के रूप में हुई। बताया जाता है कि कुछ बच्चे बहियार में भैंस चरा रहे थे।
इसी दौरान पैर गांव निवासी मंटू मंडल के खेत, जिसमें मूंग की फसल लगी थी, बच्चों का भैंस चर रहा था। जिस पर मंटू मंडल व करीब दर्जन भर लोग बच्चों के साथ मारपीट करने लगे।
यह देखकर नारदेव यादव जब बच्चों को बचाने के लिए आए तो सभी ने मिलकर खेत में पटक कर गाला दबाकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, जबकि थोड़ी ही देर में डीएसपी दिनेश चंद्र श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हमलोगों से ली। घटनास्थल पर मौजूद लहोरिया गांव निवासी निलेश कुमार पिता मनोज यादव ने डीएसपी व पुलिस को बताया कि पैर गांव निवासी मंटू मंडल, बमबम मंडल, रंजन मंडल, राजीव मंडल, शेखर मंडल, पवन मंडल व छोटू मंडल व पांच अन्य अज्ञात ने मिलकर नारदेव यादव की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए।
इधर, घटना के बाद से नारदेव की पत्नी लाखो देवी, पुत्र रमेश यादव, रूपेश यादव व बेटी कंचन देवी का बुरा हाल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मामले की छानबीन करते डीएसपी


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/dhoraiya/news/opposing-the-beating-of-children-the-middle-aged-was-strangled-to-death-127358543.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/orig_app1590853016img-20200530-wa0124_1590881422.jpg

0 Response to "बच्चों की पिटाई का विरोध किया तो अधेड़ की गला दबा कर दी हत्या"

Post a Comment