सिकटी, नरपतगंज, फारबिसगंज में 1-1और कुर्साकांटा, अररिया, जोकीहाट में 2-2 संक्रमित
शनिवार को एक साथ 9 और संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। जिसमें पांच साल की नेपाली बच्ची भी शामिल है। अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो गई है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. मदन मोहन प्रसाद सिंह ने की है। अररिया जिला में यह लगातार पांचवे दिन संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे पहले 29 मरीज संक्रमित हैं, जो फारबिसगंज के आइसोलेशन सेंटर में इलाजरत हैं। शुक्रवार को मिले सभी संक्रमित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद फारबिसगंज स्थित आइसोलेशन सेंटर में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग के स्तर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 9 मरीजों में सिकटी में एक, नरपतगंज के मधुर पूरब में एक, फारबिसगंज में एक, अररिया प्रखंड में दो, कुर्साकांटा में दो, जोकीहाट में दो मरीज मिले हैं। सभी श्रमिक स्पेशल ट्रेन से पिछले 6 दिन के दौरान ही अपने घर अररिया लौटे हैं। जिसमे कुर्साकांटा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति दिल्ली से, कुर्साकांटा के रहटमीना के 28 वर्षीय व्यक्ति गाजियाबाद से, नरपतगंज के मधुर पूरब के 22 साल का युवक मुंबई से, जोकीहाट के डुमरिया के एक 23 साल के पीड़ित दिल्ली से आए। वहीं नेपाल के 5 साल की लड़की फारबीसगंज में पॉजिटिव पाई गई है।
बक्सर से अररिया में शुरू हुई थी कोरोना की चेन
अररिया जिला में वर्तमान में पॉजिटिव मरीजों की संख्या भले ही 38 हो गई हो। लेकिन इसका चेन बक्सर से अररिया में शुरू हुआ। 2 मई को अररिया में पहला पॉजिटिव मरीज बिहार पुलिस जवान के रूप में मिला। उसके बाद इनके संपर्क में आए हुए दो और पुलिस जवान पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद एक चतुर्थवर्गीय कर्मी जो बेगूसराय का निवासी था अपने घर से अररिया लौटा वह भी पॉजिटिव पाया गया। रानीगंज के ठेकपूरा गांव का मजदूर गया में रहता था जो पटना होते हुए अररिया लौटा था। उसी समय असम के एक व्यक्ति भी यहीं पॉजिटिव पाए गए। हालांकि ये सभी पांच पॉजिटिव मरीज पहले ही ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल कुल 38 मरीजों का जो मामला सामने आया है वह हाल के दिनों में किसी ना किसी रूप में बाहर से अपने घर अररिया लौटे हैं। खासकर दिल्ली, गाजियाबाद, मुम्बई, गुरुग्राम, पंजाब, लुधियाना से वापस आए हैं।
बच्ची के मां-पिता समेत चार की हुई जांच, तीन की रिपोर्ट आई निगेटिव
फारबिगसंज के वार्ड संख्या 16 में एक पांच साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची अपने मां-बाप के साथ दो महीने पहले ही फारबिगसंज स्थित ननिहाल आई थी। बच्ची के मां-बाप सहित चार लोगों की जांच कराई गई। लेकिन तीन की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिकित्सा कर्मी जब बच्ची को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने पहुंचे तो मां की ममता उमड़ पड़ी। मां खुद बच्ची को अपने गोद मंे लेकर एंबुलेंस में बैठ गई। बच्ची के साथ मां को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
वर्तमान में प्रखंडवार पॉजिटिव केस की संख्या
प्रखण्ड/शहर कुल मरीज
अररिया ग्रामीण 7
अररिया शहर 1
फारबिसगंज ग्रामीण 2
फारबिसगंज शहर 2
जोगबनी शहर 1
जोकीहाट 4
सिकटी 7
नरपतगंज 6
भरगामा 3
पलासी 1
रानीगंज 2
कुर्साकांटा 2
कुल एक्टिव केस 38
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/1-1-in-sikti-narpatganj-forbesganj-and-2-2-infected-in-kursakanta-araria-jokihat-127358564.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/272300520e34743fd-808d-4353-8123-ae5395ccd4c1_1590881785.jpg
0 Response to "सिकटी, नरपतगंज, फारबिसगंज में 1-1और कुर्साकांटा, अररिया, जोकीहाट में 2-2 संक्रमित"
Post a Comment