दहेज को ले प्रताड़ित करने पर महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
लक्ष्मीपुर गांव की एक महिला ने अपने पति समेत चार अज्ञात लोगों को नामजद करते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आवेदन में पीड़िता सोनी देवी ने कहा कि उनकी शादी आठ वर्ष पूर्व लक्ष्मीपुर निवासी शालीग्राम तांती के पुत्र धनेश्वर तांता के साथ हिन्दू रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद उन्हें तीन बच्चे हुए।
वहीं एक वर्ष पूर्व पति बाइक की मांग करने लगे। जब मैंने अपने पिता का गरीबी की दुहाई दिया तो पति प्रताड़ित करते हुए घर से बाहर निकाल दिया।
फिलवक्त मैं एक वर्ष से अपने मायके डुमरामा गांव में रह रही हुं। महिला ने बताया कि 18 मई को मायके स्थित अपने खेतों पर फसल देखने गयी, तो मेरा पति चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट करने लगे व ब्लेड से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आसपास को लोग जुट गए तो मेरा पति अन्य लोगों के साथ फरार हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/amarpur/news/woman-lodged-fir-for-harassing-dowry-127358533.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/
0 Response to "दहेज को ले प्रताड़ित करने पर महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी"
Post a Comment