घर का टाट लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे
12 May, 2020
Comment
संग्रामपुर थाना क्षेत्र की दक्षिणी मधुबनी पंचायत के घुसियार गांव में डीलर हरिहर साह और उनके पड़ोस में रहनेवाले नट समाज के लोगों में मंगलवार को जमकर मारपीट हुई। इस घटना को लेकर डीलर के द्वारा स्थानीय थाने में नट समाज पर अनाज के लूटपाट और दारू बनाने को लेकर मना करने पर विवाद का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है। जबकि नट समाज के लोगों ने गैरमजरूआ जमीन में फुस का टाट लगाने को लेकर मारपीट होने की बात कबूली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।
युवक को चाकू गोदने वाला आरोपी गिरफ्तार
रक्सौल | चाकू मार के घायल करने वाला आरोपी को पुलिस ने पकड़ा। शहर के आश्रम रोड में चाकू मार एक युवक को घायल करने वाले आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया गया है। इसकी पुष्टि इंस्पेक्टर अभय कुमार सिंह ने की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/huge-fighting-on-two-sides-for-putting-up-house-sackings-lathi-sticks-127294270.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/app06050912052020062206_1589301634.jpg
0 Response to "घर का टाट लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, खूब चले लाठी-डंडे"
Post a Comment