Popular Posts

आंधी से गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत, हंगामा

आंधी से गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत, हंगामा

गुरूआ प्रखंड के रघुनाथ खाप पंचायत के पीरवां गांव में एक युवक की मौत करंट के चपेट में आ जाने से हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया। बाद में काफी मशक्कत के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने में सफल रही और पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा कि पीरवां गांव के एतबारी मांझी का पुत्र 25 वर्षीय राजेश कुमार मांझी उर्फ भूंडा मांझी मंगलवार की सुबह को अपने घर से निकला था। इस बीच बीते दिन तेज आंधी से गिरी बिजली प्रवाहित तार के चपेट में वह आ गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था और घटना के बाद उसकी पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ था।
वहीं घटना की जानकारी के बाद मौके पर गुरूआ थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा, किन्तु परिजनों और गांव के लोगों ने शव को उठाने से रोक दिया। चार लाख के मुआवजे की मांग पर लोग अड़े हुए थे। बाद में जानकारी के बाद गुरूआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद नेता मुरारी प्रसाद दांगी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया और शांत कराने में सफल रहे। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेने में सफल हुई।
बिजली विभाग से जर्जर तारों को बदलने की मांग
रघुनाथ खाप पंचायत के मुखिया मुन्नालाल विश्वकर्मा एवं राजद नेता मुरारी प्रसाद दांगी ने दाह-संस्कार के लिए मृतक के परिजन को सहायता राशि भी दी। घटना की जानकारी बिजली विभाग के जेई विपीन किशोर को देकर पीरवां गांव में जर्जर बिजली प्रवाहित तार को बदलने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A young man caught in the current running in the wire fell from the storm, died on the spot, uproar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/gurua/news/a-young-man-caught-in-the-current-running-in-the-wire-fell-from-the-storm-died-on-the-spot-uproar-127296245.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/13/orig_99_1589327012.jpg

0 Response to "आंधी से गिरे तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत, हंगामा"

Post a Comment