Popular Posts

प्रति व्यक्ति 2500 रुपए भाड़ा देकर दिल्ली से ट्रक से आए शिवहर के प्रवासी, सभी पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव के हैं रहने वाले

प्रति व्यक्ति 2500 रुपए भाड़ा देकर दिल्ली से ट्रक से आए शिवहर के प्रवासी, सभी पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव के हैं रहने वाले

जरूरी सेवाओं की आड़ में प्रतिदिन लोग ट्रक व अन्य वाहनों से मोतिहारी आ रहे हैं। इनमें अधिकांश वैसे लोग हैं जो करोना के रेड जोन जैसे दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद, यूपी, मुंबई आदि जगहों से आ रहे हैं। यूपी की तरफ से आने वाले अधिकांश ट्रकों में जरूरी सामान के साथ प्रवासी मजदूरों को लाया जा रहा है। इसके लिए लोगों से भारी रकम वसूली जा रही है। मंगलवार को दिल्ली से मोतिहारी पहुंचे शिवहर के लोगों ने बताया कि वे लोग चार दिनों में ट्रक से मोतिहारी आए हैं। सभी शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगाही गांव के रहने वाले हैं।
महिलाएं वछोटे-छोटेबच्चे भी थे
प्रवसियों के साथ महिलाएं व छोटे-छोटे बच्चे भी थे। उनमें छोटन पटेल, मनोज पटेल, मनोज शाह आदि ने बताया कि वे लोग दिल्ली में टाइल्स दुकान में काम करते थे। लॉकडाउन होने के बाद उनका काम बंद हो गया। 21 दिन के पहले लॉकडाउन में किसी तरह बचाकर रखे पैसे से अपना खर्च चलाएं।
पिपराही पहुंच कर सभी स्वास्थ्य केंद्र में जाएंगे
वहां से ढाका होकर शिवहर जाने के क्रम में वे निर्मल ढाबा के सामने रुके थे। उन लोगों ने बताया कि दिल्ली से आने के क्रम में कई जगह चेक पोस्ट मिला। जहां पुलिस वाले उनसे जगह-जगह सेवा शुल्क भी लिए। पैसा देने पर ही वह आगे बढ़ने दे रहे थे। उनकी यात्रा रात में ही अधिक होती थी। लोगों ने बताया कि मोतिहारी से शिवहर तक करीब 40 किलोमीटर की दूरी पैदल ही तय करेंगे। वहां पहुंचकर पीएचसी जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भीषण गर्मी में पैदल चलने के कारण पेड़ के नीचे आराम करते मजदूर


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/shivhar-migrants-who-came-by-truck-from-delhi-by-paying-2500-rupees-per-person-all-hailing-from-singahi-village-of-piprahi-police-station-area-127294273.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/dbcl27315892765621_1589301924.jpg

0 Response to "प्रति व्यक्ति 2500 रुपए भाड़ा देकर दिल्ली से ट्रक से आए शिवहर के प्रवासी, सभी पिपराही थाना क्षेत्र के सिंगाही गांव के हैं रहने वाले"

Post a Comment