Popular Posts

चितवन नेशनल पार्क से आया गेंडा मरा पाया गया

चितवन नेशनल पार्क से आया गेंडा मरा पाया गया

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल मे नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से धमका मेहमान गेंडा आखिरकार महफूज नहीं रह सका। वाल्मीकिनगर वनक्षेत्र के जंगल से सटे एक गन्ना के खेत में मंगलवार की सुबह यह गेंडा मरा पाया गया। हालांकि गेंडा को कोई शारीरिक क्षति प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई नहीं दे रही थी, लेकिन उसके मुंह से खून गिरा था। विशेषज्ञों ने इस गेंडा के किसी संक्रमण का शिकार होने की आशंका जताई है। घटनास्थल पर ही मृत गेंडा का पोस्मार्टम कराया गया। मौके पर पहुंचे वीटीआर के सीएफ हेमकांत राय व डीएफओ गौरव ओझा ने घटनास्थल की विस्तृत तहकीकात की। डीएफओ गौरव ओझा ने बताया कि गेंडा की मौत अस्वाभाविक प्रतीत नहीं होती। यह पोचिंग का नतीजा नहीं है , लेकिन उसकी मौत के कारणों के बाबत बेसरा जांच के बाद ही किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। डीएफओ के मुताबिक, मृत मादा गेंडा की उम्र 10 वर्ष से कम है, जबकि गेंडा की औसत उम्र 35 से 45 वर्ष होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/unicorn-from-chitwan-national-park-was-found-dead-127318243.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/

0 Response to "चितवन नेशनल पार्क से आया गेंडा मरा पाया गया"

Post a Comment