Popular Posts

क्वारेंटाइन सेंटर संचालन में मुखिया ने जताई असमर्थता, कहा- सरकार नहीं दे रही है पैसा

क्वारेंटाइन सेंटर संचालन में मुखिया ने जताई असमर्थता, कहा- सरकार नहीं दे रही है पैसा

चनपटिया प्रखंड के बिभिन्न पंचायतों में बनाये गए क्वारेंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों के रहने व खाने की व्यवस्था का भार पंचायतों के जिम्मे पड़ने पर मुखिया संघ ने एेसे केंद्र के संचालन में असमर्थता जताई है। संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नरोत्तम मणि मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुखिया लोगों ने कहा कि सरकार व स्थानीय पदाधिकारी द्वारा पंचम वित्त मद से बार बार क्वारेंटाइन सेंटर पर श्रमिकों को मास्क, सेनेटाइजर, भोजन, पंचायतों का सेनेटाइजिंग, डिग्निटी किट आदि उपलब्ध कराने का दवाब बनाया जा रहा है जबकि उक्त मद में पैसा है ही नही। उन्होंने मांग की कि सरकार पंचम वित्त में जल्द पैसा उपलब्ध करावे अन्यथा यूपी सरकार की तरह प्रवासी श्रमिकों को होम आइसोलेशन में रखा जाय। साथ ही उन्होंने कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर पर किसी तरह की सुरक्षा भी उपलब्ध नहीं है और न ही स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पेट्रोलिंग ही की जाती है। बता दें कि इन क्वारेंटाइन जिले में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर्स में हंगामे की खबर सुर्खियों में है। अधिकांश सेंटर पर भोजन को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। मजदूरों ने इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारी से भी की है लेकिन इस दिशा में कोई सुधार होता नहीं प्रतीत हाे रहा है। मुखिया महासंघ की इस बैठक में मुखिया शिवनाथ हाजरा, प्रिंस पाण्डेय, कुदरुस कुरैसी, बीरू मिश्र, अजय कुमार सिंह, पप्पू मिश्र, रूपेश सिंह, अनिल कुंवर, रंजय कुशवाहा, त्रिवेणी साह, संजीव कुमार साह समेत कई लोग मौजूद थे।
पूर्वी पकुहवां के 52 मजदूरों को मुहैया कराया गया जॉब कार्ड
मैनाटांड़|क्वारेंटाइन सेंटरों पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पर ही रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रशासन पुरी तरह कटिबद्ध है। मनरेगा विभाग के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कृष्णकांत सिंह, कार्यपालक अभियंता अजहर आलम एवं पीओ रघुनाथ कुमार के द्वारा पूर्वी पकुहवां क्वारेंटाइन सेंटर के 52 प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड मुहैया कराया गया। साथ ही मजदूरों को अधिकारियों ने बताया कि आप 14 दिन क्वारेंटाइन अवधि पूरा करने के बाद आपको आपके पंचायत में भरण-पोषण के लिए रोजगार मुहैया कराया जाएगा। रोजगार मुहैया कराने के लिए ही जॉब कार्ड आप सभी को उपलब्ध कराया गया है। पीओ रघुनाथ कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थापित सभी क्वारेंटाइन सेंटरों पर रह रहे मजदूरों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। सभी प्रवासी मजदूरों का सर्वे का काम अंतिम दौर में है। उसके बाद जॉब कार्ड उपलब्ध कराकर सभी को उनके घर पर ही रोजगार मुहैया कराया जाएगा। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेश साह, शेख बहारूल आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रखंड मुख्यालय में बैठक करते मुखिया व सीओ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/chief-expressed-his-inability-to-operate-quarantine-center-said-government-is-not-giving-money-127318246.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/orig_dbcl2731589884879bet-25_1589907110.jpg

0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर संचालन में मुखिया ने जताई असमर्थता, कहा- सरकार नहीं दे रही है पैसा"

Post a Comment