पंखे से लटकता मिला महिला का शव न्यायालय में चल रहा था तलाक का केस
सदर थाना क्षेत्र के लोहियानगर वार्ड 9 में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव घर के पंखे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रो. अशोक चौधरी की पुत्री मृतका कविता कुमारी(38) बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार की रात रोज की तरह अपने कमरे में वह सोने चली गई। सुबह काफी देर बाद भी नहीं जगी तो मृतका की मां इंदू देवी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आस-पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। लोगों ने आनन-फानन में किसी तरह दरवाजा तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता प्रो. अशोक चौधरी ने थाने में आवेदन देकर पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि कविता की शादी 2010 में बिहार कॉलोनी, बिग बाजार, केजी आश्रम धनबाद के डॉ. नित्यानंद कुमार हर्ष के साथ हुई थी।
जनवरी 2019 से मायके में रह रही थी कविता
शादी के कुछ दिन बाद पति ने रांची स्थित परिवार न्यायालय कोर्ट में तलाक संबंधी केस दर्ज किया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उक्त केस को सुपौल स्थित परिवार न्यायालय कोर्ट स्थान्तरित कर दिया गया। इधर पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने को लेकर परिवार न्यायालय कोर्ट सुपौल में भरण पोषण का केस दर्ज की है। पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद से कविता अपने मायके आ गई। मृतका के पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि कविता जनवरी 2019 से मायके में रह रही थी। कविता के पिता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया कि मानसिक रूप से प्रताड़ित कविता का पटना में मनोचिकित्सक से इलाज चल रहा था।
रूस से कर चुकी थी मेडिकल
कविता कुमारी के शुभचिंतकों ने बताया कि वह रूस से मेडिकल पास कर चुकी थी। उसके पति भी डॉक्टर हैं और पति द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण वह पिछले कई सालों से डिप्रेशन में चल रही थी। जिसके कारण वह मेडिकल की डिग्री लेने के बाद भी प्रैक्टिस नहीं कर रही थीं। शुभचिंतकों ने बताया कि मिलनसार स्वभाव की कविता अपने परिवार ही नहीं शुभचिंतकों की भी लाडली थी।
घटना के बाद बिलखती हुई कह रही थीं मां- मेरी बेटी कविता को कोई जगा दो
पति से प्रताड़ित होकर अपने मायके मैं रह रही कविता पिछले कुछ समय से काफी डिप्रेशन में चल रही थी। मिलनसार स्वभाव की कविता रविवार की रात मां पिता के साथ खाना खाने के बाद जब सोने गई तो मां ने उसे सवेरे जल्दी उठ जाने की बात कही थी। लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। सोमवार की सुबह जब मां अपनी बेटी कविता को उठाने गई तो उसकी आवाज नहीं सुन चिंतित मां ने अपने पति अशोक को बताया कि कविता अंदर से कुछ नहीं बोल रही है। बाद में जब लोगों ने दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया तो कविता को देख उसकी मां बेहोश हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/the-body-of-a-woman-found-hanging-from-the-fan-was-going-on-in-the-divorce-case-127270841.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/04/
0 Response to "पंखे से लटकता मिला महिला का शव न्यायालय में चल रहा था तलाक का केस"
Post a Comment