आधार इनेबल पेमेंट सर्विस से निकासी के नाम पर 20-50 रुपए तक हो रही अवैध वसूली
एइपीएस यानी आधार इनेबल पेमेंट सर्विस से निकासी के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है। जिस कारण बैंक के उपभोक्ता परेशान हैं। इसको लेकर प्रशासन बेखबर हैं। सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान मुफ्त गैस राशन मद में लाभुक के खाते में पैसा भेजा गया है और उसके निकासी में अवैध राशि की उगाही हो रही है। अवैध उगाही का आलम यह है कि सीएसपी एवं एइपीएस केंद्रों द्वारा लाभुकों को मात्र 500 रुपए की निकासी में 20 से 50 रुपए तक की अवैध वसूली की जा रही है। लोग इस भय से रुपए दे रहे हैं कि कहीं राशि निकासी नहीं हुई तो अगले माह नि:शुल्क गैस की राशि नहीं आएगी। हफलागंज सहित मनसाही प्रखंड के कुरेठा, एकौना, मनसाही हाट, चित्तौड़िया, फुलहारा, पोठिया घाट, साहेबनगर आदि पंचायतों के मोहल्लों में कुकुरमुत्ते की तरह खुले एइपीएस केंद्रों में लोगों से रुपए निकासी के नाम पर अवैध वसूली जारी है। इस संबंध में बैंक ऑफ बड़ौदा कुरेठा शाखा प्रबंधक शेखर सिन्हा ने कहा कि सीएसपी हो या एइपीएस केंद्र बैंक उपभोक्ताओं के लिए जमा-निकासी नि:शुल्क है। अगर कोई अवैध वसूली करते हैं तो ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/illegal-recovery-of-up-to-rs-20-50-in-the-name-of-withdrawal-from-aadhaar-enabled-payment-service-127271586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/
0 Response to "आधार इनेबल पेमेंट सर्विस से निकासी के नाम पर 20-50 रुपए तक हो रही अवैध वसूली"
Post a Comment