जयपुर से लाैटे 500 प्रवासियाें काे पंचायत के क्वारेंटाइन में रखा
जयपुर से 500 से अधिक प्रवासी मजदूराें का जत्था रविवार की देर शाम वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय पहुंचा। जहां एसडीएम वीरपुर की देख रेख में सभी मजदूरों को हाई स्कूल परिसर में गिनती के साथ प्रवेश कराया गया।
मजदूरों के पहुंचते ही बसन्तपुर प्रखंड के संबंधित पंचायतों के मुखिया, मुखिया प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष समशेर आलम स्कूल पर पहुंचे। प्रखंड मुख्यालय से मेडिकल की टीम भी उक्त स्थल पर पहुंची और प्रवासी सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जाने लगी। मेडिकल की टीम ने 500 में से 364 लोगों की स्क्रिनिंग की। बताया गया कि शेष सभी मजदूरों की स्क्रिनिंग उनके पंचायत स्थित क्वारेंटाइन सेंटर पर की जाएगी। संबंधित पंचायतों के मुखिया व अन्य जनप्रतिनिधियों के सहयोग से सभी प्रवासी मजदूरों को बनैलिपट्टी, परमानन्दपुर, कोचगामा, बलभद्रपुर, कुसहर, विशनपुर शिवराम, दिनबंधी और संस्कृत निर्मली के पंचायतों में बने सेंटर पर भेजा गया।
लाए गए प्रवासी मगर व्यवस्था की है कमी : केंद्र पर बसन्तपुर आरडीओ देवानंद कुमार, वीरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, भीमनगर ओपी अध्यक्ष ब्रजेश चौहान समेत भारी संख्या में पुलिस की मौजूद रही। परमानन्दपुर पंचायत के मुखिया पति संजीत पासवान ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को लाना अच्छी बात है। लेकिन व्यापक व्यवस्था की कमी है। परमानन्दपुर पंचायत भवन को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। यहां पहले से 65 लोग रह रहे हैं। वहीं सोमवार की सुबह तीन ट्रैक्टर पर प्रवासी मजदूरों को भेजा गया है। केंद्र पर मौजूद शिक्षकों का कहना है कि अब केंद्र पर जगह नहीं है। ऐसे में प्रवासी मजदूर जो क्वारेंन्टीन सेंटर के लिए लाए गए हैं, यत्र तत्र घूम रहे हैं। पंचायत भवन से राजेन्द्र चौक की तरफ जा-आ रहे है। ऐसे में सभी को क्वारेंटाइन करना चुनौती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/500-migrants-from-jaipur-kept-in-quarantine-of-panchayat-127270843.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/04/dbcl2721588595769photosup403_1588609951.jpg
0 Response to "जयपुर से लाैटे 500 प्रवासियाें काे पंचायत के क्वारेंटाइन में रखा"
Post a Comment