Popular Posts

कम राशन देने के मामले में डुमरी के जविप्र दुकानदार को शोकॉज

कम राशन देने के मामले में डुमरी के जविप्र दुकानदार को शोकॉज

पिछले दिनों प्रखंड क्षेत्र के डुमरी पंचायत के जनवितरण दुकानदार रामसरूप पासवान की मनमानी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया था। जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि जनवितरण दुकानदार पूरा रुपए लेकर कम राशन देते हैं। साथ कि फ्री वाला राशन में आधा काट लिया जाता है।
इस मामले को दैनिक भास्कर अखबार ने प्रमुखता से पीडीएस डीलर पर कम राशन देने का आरोप हेडिंग से खबर प्रकाशित किया। खबर के आधार पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने वरीय अधिकारी के आदेश पर मामले की जांच की। बीएसओ ने स्थल पर पहुंचकर वार्ड 11 एवं 12 के लाभुकों से मामले की जांच कर जांच रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारी को सौंप दिया। लेकिन मामले को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की।
जवाब आने के बाद होगी समुचित कार्रवाई :एसडीओ
बीएसओ रोशन कुमार ने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट एसडीओ वीरपुर को भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के द्वारा संबंधित डीलर से स्पष्टीकरण भी पूछा गया है। आगे की कार्यवाही अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा किया जाना है। वहीं, एसडीएम सुभाष कुमार ने बताया कि मामले को लेकर डीलर से शोकॉज किया गया है। जवाब आने के बाद दोषी होने पर विभागीय कार्रवाई
की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
20 अप्रैल को प्रकाशित खबर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/condolences-to-jumipar-shopkeeper-of-dumri-for-giving-less-ration-127268271.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/dbcl2721588511613photosup07_1588523739.jpg

0 Response to "कम राशन देने के मामले में डुमरी के जविप्र दुकानदार को शोकॉज"

Post a Comment