आंगन पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री में बिचौलिया हावी
जिलेभर में विभिन्न सरकारी योजनाओं में मिलने वाले पैसे की निकासी सहित डाटा अपलोड करने में बिचौलियों का गिरोह सक्रिय है। बैंकों के ग्राहक सेवा केन्द्रों सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन डाटा इन्ट्री और बैंक खातों से प्रत्येक निकासी पर सेवा केन्द्र और सायबर कैफे संचालकों द्वारा सौ रुपए की वसूली हो रही है।
इधर, आईसीडीएस के तहत संचालित आंगन लाभार्थी पोर्टल पर डाटा फींडिग करने के एवज में बिचौलियों द्वारा सौ-सौ रुपए की वसूली जारी हैं। लोगों का कहना है कि बिचौलियाें में कथित तौर पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के परिजन भी शामिल हैं। कई आंगनबाड़ी सेविका के बेटे ही बिचौलियों की मुख्य कड़ी के रूप में काम कर रहे हैं।
पोर्टल पर हो रहा डाटा फीडिंग का कार्य: कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन और टेक होम राशन (टीएचआर) के स्थान पर समतुल्य राशि लाभुक के खाते में अंतरित की जानी है। इसके लिए आंगन लाभार्थी पोर्टल पर आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े बच्चे व गर्भवती महिलाओं की निजी जानकारी, आधार नंबर सहित बैंक खाता संबंधी जानकारी फीड की जानी हैं।
इसमें आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र की गर्भवती व धात्री महिला व 7 माह से 3 वर्ष तथा 3 से 6 वर्ष के बच्चों का ऑनलाइन इंट्री हो रही हैं।
आधार कार्ड व बैंक खाता दूसरों को नहीं करें साझा
आईसीडीएस डीपीओ राखी कुमारी ने कहा कि फिलहाल आंगन लाभार्थी पोर्टल सार्वजनिक है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के परिवार वाले अपना आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर दूसरों से साझा नहीं करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/middlemen-dominate-online-entry-on-the-courtyard-portal-127268275.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/
0 Response to "आंगन पोर्टल पर ऑनलाइन इंट्री में बिचौलिया हावी"
Post a Comment