Popular Posts

पटना के सन्नी हत्याकांड के विरोध में जताया आक्रोश

पटना के सन्नी हत्याकांड के विरोध में जताया आक्रोश

पटना के सन्नी हत्याकांड में सरकार की विफलता के विरोध में लोगों ने शहर में विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया। राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किए। युवा नेता सुभाष साह ने कहा कि जिस ढंग से सन्नी हत्याकांड को अंजाम दिया गया, वह सरकार की नाकामी को दिखाता है। उन्होंने कहा कि पहले तो लॉकडाउन का पालन नहीं करने का विरोध करने पर अपराधियों ने सरेआम घर में घुसकर गोली मारी। फिर उसके शवयात्रा में पथराव किया। कहा कि अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों बराबर हमले हो रहे हैं। सरकार असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाए केवल औपचारिकता निभा रहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Expressed anger against Patna's Sunny murder case


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/expressed-anger-against-patnas-sunny-murder-case-127268269.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/03/dbcl27215885090973mad103_1588523581.jpg

0 Response to "पटना के सन्नी हत्याकांड के विरोध में जताया आक्रोश"

Post a Comment