कलेक्ट्रेट में पहुंची वृद्ध महिला ने अफसर से कहा-साहब! बहू व उनके मायके वालों ने मारपीट का घर से निकाल दिया, बुढ़ापे में बेटियों के साथ कहां जाएं
नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार निवासी वृद्ध महिला उर्मिला देवी अपनी दाे बेटियों अाैर नाती-नतिनी के साथ गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंची। लेकिन, सुरक्षाकर्मियों ने अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया। इस बीच वह डीएम से मिलने के लिए सुरक्षाकर्मियों से गुहार लगाती रही। इसी बीच कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर रहे पंचायती राज पदाधिकारी प्रभात भूषण पर उक्त महिला की नजर पड़ी। महिला ने रोते हुए अधिकारी को रोका। राेते हुए कहा-साहब! बहू व उनके मायके वालों ने मारपीट का घर से निकाल दिया है। इस बूढ़ापे में कुंअारी बेटियों के साथ अब कहां जाएं।
कोई ताे रहम कीजिए। पति पहले गुजर गए। बेटे की माैत के बाद बहू प्रताड़ित कर रही है। उसने मायके वालों के साथ मिलकर मारपीट कर घर से बाहर कर दिया है। लॉकडाउन में बड़ी बेटी अपने बाल-बच्चों के साथ यहीं फंसी हुई है।
महिला हेल्पलाइन कर रही है महिला की काउंसलिंग
मौके पर उपस्थित महिला हेल्पलाइन के संरक्षण पदाधिकारी पुष्पा कुमारी ने उक्त महिला को आश्वासन देते हुए घर जाने की सलाह दी। कहा कि महिला हेल्पलाइन उर्मिला देवी की इस केस की स्टडी कर रही है। इस संबंध में महिला थाना को भी अवगत करा दिया गया है। महिला उर्मिला देवी ने बताया कि
वह पुलिस के पास गई थी। जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो अपने नाती राेहित कश्यप को कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराओ।
इस संबंध में थाने में भी आवेदन दिया गया है। यह पारिवारिक विवाद है। किसी तरह की विधि-व्यवस्था भंग नहीं हो, इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस इस पर नजर रख रही है। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी समझौता कराने की पहल की जा रही है।
- प्रभात रंजन सक्सेना, नगर थानाध्यक्ष,
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/the-old-lady-who-reached-the-collectorate-told-the-officer-sir-daughter-in-law-and-her-maternal-uncle-removed-from-the-house-of-assault-where-to-go-with-daughters-in-old-age-127327420.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/orig_dbcl2731590064812sita21_1590104537.jpg
0 Response to "कलेक्ट्रेट में पहुंची वृद्ध महिला ने अफसर से कहा-साहब! बहू व उनके मायके वालों ने मारपीट का घर से निकाल दिया, बुढ़ापे में बेटियों के साथ कहां जाएं"
Post a Comment