Popular Posts

माला से चौनी खपड़ा पंचायत जाने वाली सड़क पर कीचड़, परेशानी

माला से चौनी खपड़ा पंचायत जाने वाली सड़क पर कीचड़, परेशानी

पिछले दो दिनों से अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रखंड की मुख्य सड़क समेत पंचायतों में परेशानी बढ़ गई है। क्षेत्र के माला से चौनी खपड़ा पंचायत जाने वाली सड़क पर कीचड़ व घुटने भर पानी का सामना लोगों को करना पड़ता है।

दूसरी तरफ गांगर पंचायत की प्रधानमंत्री सड़क पर मास्टर श्रवण बोसाक के घर से मास्टर संदीप बोसाक के घर तक लोगों घुटना भर पानी जमा हो गया है। जिससे आवागमन की परेशानी बढ़ गई है। नाले में जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से बैरिया बाजार सहित कई स्थानों में पानी प्रवेश कर गया है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद सड़क पर बने बड़े बड़े गड्ढों में पानी भर गया है।

वहीं बायसी के पश्चिम चौक सब्जी मार्केट के समीप एनएच की स्थिति तो डरावनी हो गई है। यहां गड्‌ढ़ों में आकर वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी हाे रहे हैं। बाजार के लोगों का कहना है एनएच 31 पर 15 वर्षों से जलजमाव की समस्या है लेकिन अब तक जलनिकासी की सुविधा बहाल नहीं की गई है। जबकि नाला निकासी करने के दोनों तरफ बड़े बड़े पुल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mud, trouble on road from Mala to Chauni Khapra Panchayat


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/mud-trouble-on-road-from-mala-to-chauni-khapra-panchayat-127327432.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/1_1590104705.jpg

0 Response to "माला से चौनी खपड़ा पंचायत जाने वाली सड़क पर कीचड़, परेशानी"

Post a Comment