Popular Posts

दोनों मृतकों के परिवार को मिली सहायता राशि

दोनों मृतकों के परिवार को मिली सहायता राशि

कोरोना संक्रमण के कारण जिले के दो मृतक परिवारों के बीच जिला प्रशासन ने आपदा राहत के तहत चार-चार लाख रुपए के चेक का वितरण किया। बताते चलें कि बीते दिनों पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा गांव के रहने वाले वृद्ध प्रवासी की मौत कोरोना के कारण गोगरी रेफरल अस्पताल में हो गई थी। उनके संक्रमित होने की जानकारी सैंपल जांच में पता चली। वहीं मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव के भी एक युवक की मौत ट्रेन से उतरने के बाद सदर अस्पताल में हो गई थी। दोनों के परिजनों को प्रशासन ने चार-चार लाख रुपए के चेक का वितरण किया है।
इस बावत डीएम आलोक रंजन घोष ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों का दुख कोई नहीं समाप्त कर सकता है। लेकिन परिवार को आपदा राहत के तहत राशि मुहैया कराकर उनको सहुलियत देने का काम किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें, ताकि कोरोना से बचा जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The families of both the dead have received help


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/khagaria/news/the-families-of-both-the-dead-have-received-help-127334182.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/24/025_1590276740.jpg

0 Response to "दोनों मृतकों के परिवार को मिली सहायता राशि"

Post a Comment