Popular Posts

कोराेना संक्रमण से बचाव के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन ने उपलब्ध कराई वॉशिंग पीपीई किट, 250 रुपए है कीमत

कोराेना संक्रमण से बचाव के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन ने उपलब्ध कराई वॉशिंग पीपीई किट, 250 रुपए है कीमत

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार यूज एंड थ्रो वाली पीपीई किट की जगह पर वैकल्पिक वाॅशिंग पीपीई किट तैयार कर डॉक्टरों और कर्मियों काे उपलब्ध करा रही है। इसके पूर्व जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से यूज एंड थ्रो पीपीई किट की जगह पर 1600 रुपए लागत वाली वाॅशिंग पीपीई किट तैयार की गई थी लेकिन, अब सदर अस्पताल प्रबंधन मात्र 250 रुपए की लागत वाली सस्ती और वैकल्पिक वाॅशिंग पीपीई किट तैयार कर स्वास्थ्यकर्मियों व डॉक्टरों के बीच उपलब्ध करा रहा है। इस किट में खासियत यह है कि इसका उपयोग बार-बार किया जा सकता है। प्रथम चरण में प्रयोग के तौर पर 100 वाॅशिंग पीपीई किट तैयार किया गया है जिसे सदर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों व डॉक्टरों के बीच उपलब्ध कराया जा रहा है जो उपयोगी साबित हो रहा है।
सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल में धाेकर दोबारा करेंगे इस्तेमाल
सदर अस्पताल के प्रबंधक शंभू शरण सिंह बताते है कि राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से आपूर्ति कराई जा रही यूज एंड थ्रो पीपीई किट महंगी है। उक्त पीपीई किट का उपयोग एक ही बार किया जा सकता है। सदर अस्पताल में प्रतिदिन करीब 200 कर्मचारी कार्य करते है। सभी को प्रतिदिन किट उपलब्ध कराना चुनौती बनी हुई थी। विकल्प के रूप में सस्ती पीपीई किट तैयार की गई है जो हर दृष्टिकोण से सुरक्षित है। किट का पुन: उपयोग करने से पहले इसे सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल में वाॅश किया जाता है। 100 पीपीई किट का वितरण स्वास्थ्यकर्मियों के बीच किया गया है।
दूसरे अस्पतालाें में किट उपलब्ध कराई जाएगी
सस्ती पीपीई किट सुरक्षित व टिकाउ है। इसका उपयोग वाशिंग कर बार-बार किया जा सकता है। खासकर स्वास्थ्यकर्मियां व डॉक्टरों के लिए यह किट उपलब्ध कराई गई है। प्रथम चरण में इसका उपयोग सदर अस्पताल में किया जा रहा है। अन्य अस्पंतालों में भी इस तरह के किट का उपयोग किया जाएगा।
- डाॅ. राकेश चंद्र सहाय वर्मा, सिविल सर्जन, सीतामढ़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उपलब्ध कराई गई वाॅशिंग पीपीई किट।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/sadar-hospital-management-provided-washing-ppe-kit-for-prevention-of-cornea-infection-price-is-rs-250-127334195.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/24/dbcl2731590238080sita16_1590276890.jpg

0 Response to "कोराेना संक्रमण से बचाव के लिए सदर अस्पताल प्रबंधन ने उपलब्ध कराई वॉशिंग पीपीई किट, 250 रुपए है कीमत"

Post a Comment