पुलिस ने हथियार व शराब के साथ चार अपराधियाें को किया गिरफ्तार
23 May, 2020
Comment
एसपी अनिल कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो शराब धंधेबाज समेत चार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कोड़िया लालपुर गांव निवासी दुर्गकांत राय व चंदन राय, डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव निवासी पंकज शर्मा और भीसा गांव के वार्ड सात निवासी शशि उर्फ शशिभूषण राय उर्फ अमित कुमार के रूप में की गई है। एसपी ने बताया कि डुमरा थाना पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान पिकअप से 1455.48 लीटर शराब के साथ चंदन राय व दुर्गाकांत राय को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तार दोनों धंधेबाजों से पूछताछ के आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान पंकज शर्मा को उसके घर से एक देसी पिस्टल, आठ जिंदा गोली और एक देसी नलकटुआ के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/police-arrested-four-criminals-with-weapons-and-alcohol-127334174.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/24/dbcl2731590239940sita20_1590276652.jpg
0 Response to "पुलिस ने हथियार व शराब के साथ चार अपराधियाें को किया गिरफ्तार"
Post a Comment