बैंक पर महिलाओं ने चप्पल की लाइन लगाई खुद सोशल डिस्टेंस भूल एकसाथ खड़ी हो गईं
12 May, 2020
Comment
मंगलवार को झंंझारपुर के पंजाब नेशनल बैंक पर पैसा निकासी के लिए सैकड़ों महिला ग्राहकाें बैंक परिसर में लाइन में लग गईं। कम धूप रहने के कारण कुछ देर तो धूप रहने के बावजूद खड़ी रहीं। लेकिन, धूप तेज होते महिला उपभोक्ताओं ने चप्पल लाइन में लगा कर छाया में खड़ी हो गईं। पर वे इसमें सोशल डिस्टेंसिंग भूल गईं। चप्पल को आगे बढ़ा-बढ़ा कर वे अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं।
समस्या : धूप की गर्मी, करती मजूबर
झंझारपुर पीएनबी में दूर दराज से बैंक उपभोक्ता पहुंचते हैं। बैंक में तो शारीरिक दूरी बनी रहती है। लेकिन, बैंक के बाहर ऐसा नहीं देखा जा रहा है। बैंकों के प्रबंधकों को बैंक परिसर में शामियाना लगा देना चाहिए था। जिससे की बैंक उपभोक्ताओं को चिलचिलाती धूप का सामना नहीं करना पड़े। प्रशासन को इसका विकल्प निकालना होगा, नहीं तो ये खतरनाक साबित हो सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/women-put-a-line-of-slippers-on-the-bank-forgetting-social-distance-and-stood-together-127294300.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "बैंक पर महिलाओं ने चप्पल की लाइन लगाई खुद सोशल डिस्टेंस भूल एकसाथ खड़ी हो गईं"
Post a Comment