अहमदाबाद से आए 3 व दिल्ली से आया 1 प्रवासी पॉजिटिव, सभी क्वारेंटाइन सेंटर में थे
मंगलवार को चार कोरोना पाॅजिटिव मिलने से जिले में संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। मंगलवार को पाॅजिटिव मिले चाराें प्रवासी क्वरेंटाइन सेंटर में रह रहे थे। इनमें क्वारेंटाइन केंद्र खुटौना में 3 युवक 6 मई से रह रहे थे। तीनाें अहमदाबाद से सीतामढ़ी तक श्रमिक स्पेशल ट्रेन से आए थे। वहां से सरकारी वाहन में क्वारेंटाइन केंद्र पहुंचे थे। वहीं, एक प्रवासी युवक क्वारेंटाइन केंद्र घाेघरडीहा में 5 मई से रह रहा था। वह अपने निजी वाहन से दिल्ली से पहुंचा था। चाराें संक्रमिताें की उम्र 19,24, 26 व 34 वर्ष है। अभी तक जिले में झंझारपुर अनुमंडल के 12, राजनगर प्रखंड के 5, कलुआही के 4, जयनगर के 3, भौआड़ा की एक, रहिका के एक, खुटौना के तीन व घोघरडीहा के एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। साथ ही जहां-जहां पाॅजिटिव केस पाए जा रहे हैं, उसके तीन किमी की परिधि को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही पर रोक है।
5 लोगों की दूसरी रिपोर्ट आई निगेटिव : इधर जिले में 27 अप्रैल को पहली बार कोरोना पाजीटिव पाए गए पांच मरीजों का दूसरा जांच निगेटिव आया। इसमें भौआडा की 27 वर्षीय महिला, मधेपुर का 24 वर्षीय युवक, झंझारपुर के पिपरौलिया का 30 व 32 वर्ष का दो सगा भाई व कलुआही की 65 वर्षीय महिला शामिल हैं। ये सभी झंझारपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थी।
आनेवाले प्रवासी मजदूरों की लगातार की जा रही है स्क्रीनिंग
इधर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की और से दूसरे जगहों से आ रहे प्रवासी मजदूरों व अन्य लोगों की स्क्रीनिंग व लाने की व्यवस्था की जा रही है व सैंपल लिया जा रहा है। साथ ही प्रवासियों को क्वारेंटाइन सेंटर में रहने व खाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, यह बात और है कि कई क्वरनटाइन सेंटर पर दी गई। व्यवस्था को लेकर प्रवासी मजदूर संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं।
जिले में अबतक 1111 लोगों का लिया गया है सैंपल
जिले में 29 मार्च से लगातार संदिग्ध मरीजाें की सैंपल ली जा रही है। अब तक 1111 लोगों का सैंपल लिया गया। इनमें 869 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं, 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अभी भी 212 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। मालूम हो कि जिले में पहली बार 27 अप्रैल को 5 कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, दूसरी बार 1 मई को 13 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे, तीसरी बार 4 मई को 5 व 6 मई को एक पॉजिटिव मरीज पाया गया था। वहीं, साेमवार 11 मई को 2 व मंगलवार को 4 मरीज संक्रमित मिले हैं। मालूम हो कि जिला प्रशासन ने पाॅजिटिव की बढ़ती संख्या को देखते हुए बेनीपट्टी में भी नया आइसोलेशन केंद्र बनाया है। वहीं, पूर्व से जिला के झंझारपुर एएनएम कॉलेज में आईसोलेशन केंद्र स्थित है। किसी पॉजिटिव मरीज में अगर सीवीयर लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भेजा जाएगा।
सीडीओ बोले-जिले में ट्रू नाट मशीन भी की जाएगी स्थापित
अब जिले में कोविड-19 स्क्रीनिंग जांच ट्रूनाट मशीन से भी होगी। इस मशीन की जानकारी देते हुए सीडीओ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि यह पटना में जिस मशीन से कोविड-19 की जांच होती है, उससे अलग है। यह स्क्रीन कर लेगा। इसकी जांच में जो निगेटिव पाए जाएंगे, वे निगेटिव होंगे। लेकिन, इसकी जांच में जो पाॅजिटिव पाए जाएंगे उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। अपर उपाधीक्षक सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी संचारी रोग ने सीएस डाॅ. सुनील कुमार झा को इस संबंध में पत्र भी लिखा है व इस मशीन के संचालन के लिए दो प्रयोगशाला प्रोवैधिगी को पदस्थापित करने का अनुरोध किया है। पत्र में यह भी बताया गया है कि 18 मई को राज्य द्वारा यह एक मशीन जिले में आपूर्ति करते हुए स्थापित की जाएगी। ट्रू नाट मशीन का उपयोग सामान्यत: टीबी के मरीजों की जांच के लिए किया जाता है। परंतु, कई राज्यों के परीक्षण में कोविड-19 के लिए मरीजों को चिह्नित करने के लिए भी इसका प्रयोग किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/3-migrants-from-ahmedabad-and-1-migrant-positive-from-delhi-all-were-in-quarantine-center-127294305.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "अहमदाबाद से आए 3 व दिल्ली से आया 1 प्रवासी पॉजिटिव, सभी क्वारेंटाइन सेंटर में थे"
Post a Comment