सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की कवायद हुई तेज, भेजा गया नया प्रस्ताव
नगर पंचायत सिमरी बख्तियातपुर आने वाले समय में बड़ा एवं अधिक वार्ड वाला होगा। नगर पंचायत सिमरी बख्तियातपुर के द्वारा नए परिसीमन कर भेजने का प्रस्ताव की मंजूरी मिल जाती है तो इनका स्वरूप बड़ा होगा।
फिलहाल 15 वार्ड वाला नगर पंचायत सिमरी बख्तियारपुर जिनका आबादी फिलहाल 27282 है। अगर नए प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लग जाती है तो इसकी जनसंख्या 41 हजार हो जाएगी। सिमरी बख्तियातपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने के लिये चार राजस्व ग्राम कोशामिल किया गया। जिसमें पहाड़पुर बाजार, भौरा, समस्तीपुर शामिल है।
शामिल किये गए नए गांव के बाद प्रस्तावित नए नगर परिषद का एरिया लगभग साढ़े 16 किलोमीटर होगा। जिन पंचायत के मौजा को नए नगर परिषद में शामिल किया गया है उनमें तीन पंचायत, चकभारो, सिमरी एवं खमौती शामिल है। जिसमें पहाड़पुर का जनसंख्या 3 हजार एरिया 1 किलोमीटर, भौरा 4500 जनसंख्या एरिया 4 किलोमीटर, समस्तीपुर 3500 जनसंख्या एरिया डेढ़ किलोमीटर एवं मधुबन 4 हजार जनसंख्या एवं इसका क्षेत्रफल 1 किलोमीटर है।
जो चार राजस्व मौजा को लिया गया है उनकी जनसंख्या 13 हजार 748 है। सभी मिलकर सिमरी बख्तियातपुर के नए नगर परिषद की स्वीकृति होती है तो इसकी कूल जनसंख्या 41030 हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/efforts-to-make-simri-bakhtiyarpur-nagar-panchayat-a-city-council-intensified-new-proposal-sent-127327586.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/1_1590106498.jpg
0 Response to "सिमरी बख्तियारपुर नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने की कवायद हुई तेज, भेजा गया नया प्रस्ताव"
Post a Comment