आगे आए चार केंद्रीय मंत्री, खेल मंत्री बोले- ट्रायल पास की तो देश के लिए साइकिल चलाएगी ज्योति
24 May, 2020
Comment
बिहार की बेटी ज्योति कुमारी के हौसले को दुनिया की सलामी का बढ़ता दायरा, अब उसे और उसके परिवार को मदद देने की होड़ में तब्दील हो गया है। चार केंद्रीय मंत्रियों ने ज्योति की बेहतरी की पहल की है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान नेउसकी पढ़ाई का खर्च उठाने की बात कही, तो पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने उसकी शादी का खर्चा उठाने और पिता को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने पहले ही ज्योति को स्वास्थ्य मंत्रालय का ब्रॉड एम्बेसडर बनाने की बात कही है।
रामविलास और रविशंकर भी मदद करेंगे
- आधुनिक श्रवण कुमार बिहार की बेटी ज्योति ने अपने पिता को साइकिल पर बैठाकर गुरुग्राम से दरभंगा तक की यात्रा में जिस हिम्मत का परिचय दिया है, उससे अभिभूत हूं। मैं केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से भी आग्रह करता हूं कि ज्योति की साइकिलिंग की प्रतिभा को और अधिक संवारने के लिए इसके उचित प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति की व्यवस्था करें। -रामविलास पासवान, केंद्रीय मंत्री
- इस लड़की का साहस अद्भुत है। मैं उनके साहस और दृढ़ संकल्प को सलाम करता हूं। मैंने उसे पूरा सहयोग देने के लिए खेल मंत्री से आग्रह किया है। -रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय मंत्री, ट्वीट किया
- मैं, साई के अधिकारियों और साइक्लिंग फेडरेशन से ज्योति कुमारी का परीक्षण के लिए कहूंगा। यदि उसे लायक पाया गया, तो उसे नई दिल्ली में राष्ट्रीय साइक्लिंग एकेडमी में प्रशिक्षु के रूप में चुना जाएगा। -किरण रिजिजू, केंद्रीय मंत्री
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/four-union-ministers-came-forward-sports-minister-said-if-you-pass-the-trial-jyoti-will-ride-a-bicycle-for-the-country-127337653.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/orig_112_1590363220.jpg
0 Response to "आगे आए चार केंद्रीय मंत्री, खेल मंत्री बोले- ट्रायल पास की तो देश के लिए साइकिल चलाएगी ज्योति"
Post a Comment