Popular Posts

6268 यात्री सात श्रमिक ट्रेनाें से पहुंचे सीतामढ़ी, क्वारेंटाइन सेंटर भेजे गए

6268 यात्री सात श्रमिक ट्रेनाें से पहुंचे सीतामढ़ी, क्वारेंटाइन सेंटर भेजे गए

रविवार को सीतामढ़ी जंक्शन पर अलसुबह से ही श्रमिकों को लेकर ट्रेनों का आना शुरू हो गया। प्रवासियों को प्लेटफाॅर्म से भेजा जाता रहा। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। घोषणा में प्रवासियों को बोगियों से उतरने व पीली रेखा से होकर स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया जाता रहा। प्रवासियों की सुरक्षा में स्टेशन परिसर के चारों ओर पुलिस का सख्त पहरा था। रविवार को सात विभिन्न श्रमिक ट्रेनों से प्रवासी सीतामढ़ी पहुंचे। इनमें गुजरात के अहमदाबाद की ट्रेन से 1773, महाराष्ट्र के नरखेर से 1595, दिल्ली के आनंद बिहार से 1150 और तमिलनाडु के तीरपुर से 1464 यात्री सीतामढ़ी जंक्शन पर उतरे। इन श्रमिक ट्रनों में सीतामढ़ी के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों के यात्री भी सवार थे। वहीं जयपुर से हाजीपुर जाने वाली श्रमिक ट्रेन से 266 और बंगलोर से दरभंगा जानेवाली श्रमिक ट्रेन से 20 यात्री सीतामढ़ी उतरे। इनमें सीतामढ़ी के साथ ही शिवहर के यात्री भी शामिल थे। प्रशासन द्वारा सभी प्रवासियों का हालचाल जानकर 21 दिनों तक सोशल डिस्टेंस के साथ रहने का निर्देश दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग करती मेडिकल टीम।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/6268-passengers-seven-workers-arrived-from-the-train-sent-to-sitamarhi-quarantine-center-127337656.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/dbcl2731590324207sita22_1590363159.jpg

0 Response to "6268 यात्री सात श्रमिक ट्रेनाें से पहुंचे सीतामढ़ी, क्वारेंटाइन सेंटर भेजे गए"

Post a Comment