तीर्थाटन को निकली वृद्धा का 3 माह बाद मिला ट्रेस
तीन महीने से अपने परिवार से दूर भटकी वृद्ध महिला अब उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से अपने घर वापस लौटेगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार खड़गपुर के रानीसागर निवासी 65 वर्षीय वृद्ध महिला झकसी देवी इसी वर्ष 2 फरवरी को हरिद्वार जाने की बात कह कर घर से निकली थी।
लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी न तो वे घर वापस लौटी और न ही अपने परिजनों से उनका कोई संवाद हो रहा था। इसी बीच लॉक डाउन भी हो गया जिससे परिजनों ने समझा कि इसी वजह से वे वापस नहीं लौट सकी हैं। लेकिन 3 महीने बाद अनजान राहों पर भटकती महिला पर उत्तराखंड पुलिस की नजर पड़ी।
महिला से पूछताछ के बाद खड़गपुर थाना को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बृद्ध महिला के परिजनों में ख़ुशी का माहौल देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिला लैंसडाउन थाना से ईमेल द्वारा महिला का फोटो पहचान के लिए प्राप्त हुआ था।
उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी एसएसबी के सहायक कमांडेंट पंकज साहा को दी गई। रानी सागर गांव में महिला के पति किशुन मंडल ने अपनी पत्नी की फोटो से पहचान की। पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि उनकी मां झकसी देवी 2 फरवरी को घर से अपनी एक महिला सहयोगी के साथ हरिद्वार जाने जाने की बात कह कर निकली थी।
थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि उक्त महिला को पास निर्गत करा कर उत्तराखंड से लाने की व्यवस्था की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/haveli-kharagpur/news/pilgrim-got-a-trace-of-old-age-after-3-months-127337644.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/
0 Response to "तीर्थाटन को निकली वृद्धा का 3 माह बाद मिला ट्रेस"
Post a Comment