डुमरी कटसरी के क्वारेंटाइन सेंटरों पर कार्यरत सभी कोरोना वाॅरियर्स को किया गया सम्मानित
प्रखंड क्षेत्र के फुलकहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसंत पटेल ने रविवार को क्वारेंटाइन सेंटर में कार्यरत कोरोना वाॅरियर्स कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सेनेटाइजर व मास्क दिया गया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि बसंत पटेल द्वारा फुलकहां पंचायत के उत्कृष्ट मध्य विद्यालय माधोपुर सुंदर में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व क्वारेंटाइन सेंटर के प्रभारी नागेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में सभी कोरोना वाॅरियर्स को धोती, कुर्ता, पजामा, गमछा, मास्क व सेनेटाइजर दिया गया। वहीं रसोइया को साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, मास्क व सेनेटाइजर देकर सम्मानित किया गया। मुखिया प्रतिनिधि श्री पटेल ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में कार्यरत सभी कोरोना वाॅरियर्स को भी डॉक्टर व पुलिस की तरह 50 लाख रुपए का बीमा होना चाहिए। उन्हाेंने डीएम अवनीश कुमार सिंह से क्वारेंटाइन सेंटर पर कार्यरत कोरोना वाॅरियर्स की बीमा कराने की मांग की है। इस दौरान बताया गया कि विगत 29 मार्च से 24 मई तक संबंधित मध्य विद्यालय को क्वारेंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया था। इस सेंटर से अब तक 40 प्रवासी श्रमिकों को क्वारेंटाइन करने के 14 दिन पूरा हाेने पर सभी श्रमिकों को मुखिया प्रतिनिधि द्वारा गुलाब का फूल देकर घर भेज दिया गया है। वर्तमान समय में बाहर से आए हुए 11 प्रवासी श्रमिकों काे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। इसमें एक 14 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। मौके पर प्रधानाचार्य नागेश्वर प्रसाद, सौरभ कुमार, दिनेश कुमार सिंह, रमेश प्रसाद, सूरज साह, हरि मंगल कुमार, मो. तजमूल, रेवती रमन, शिवजी कुमार, सनोज कुमार, विनय कुमार चौधरी, श्री राम प्रसाद, विजय कुमार, रसोईया सुनीता देवी, इंदु देवी, राधिका देवी, सब्जी देवी, बाल केसी देवी, मुन्नी देवी, कौशल्या देवी व चौकीदार श्यामलाल राय को सम्मानितकिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/all-corona-warriors-working-at-the-quarantine-centers-of-dumri-katsari-honored-127337674.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/orig_dbcl273159032527324may70_1590363420.jpg
0 Response to "डुमरी कटसरी के क्वारेंटाइन सेंटरों पर कार्यरत सभी कोरोना वाॅरियर्स को किया गया सम्मानित"
Post a Comment