Popular Posts

विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों ने काेरोना से बचाव को ले कर रहे जागरूक

विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों ने काेरोना से बचाव को ले कर रहे जागरूक

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए तीसरी बार लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन में लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसको लेकर मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश शशि भूषण प्रसाद सिंह एवं सचिव प्रदीप कुमार चौधरी के निर्देश पर विधिक सेवा प्राधिकार के वॉलेंटियर ने लोगों को बचाव के लिए जागरूक कर रहे हैं।
जिसके लिए लोगों के बीच कोरोना वायरस से बचाव से संबंधित पंपलेट भी बांटा जा रहा है। वहीं पीएलवी हेमलता पांडेय ने बताया कि एएलवाय कॉलेज स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूर को जागरूक करते उनके बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि योगयाचाही में करीब 125 गरीब के बीच मास्क और राहत सामग्री का वितरण किया गया। जहां लोगों को लॉकडाउन का पालन एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि यह अभियान लॉकडाउन 3 के अवधि में जारी रहेगा। बताया कि राहत सामग्री में चूड़ा, चना, मुरही, बिस्किट, गुड़, भुजिया शामिल था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
त्रिवेणीगंज की ग्रामीण महिला का हाथ सैनिटाइज करातीं पीएलवी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/members-of-legal-services-authority-aware-of-rescue-from-carona-127273454.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/dbcl2721588684313photosup14_1588697096.jpg

0 Response to "विधिक सेवा प्राधिकार के सदस्यों ने काेरोना से बचाव को ले कर रहे जागरूक"

Post a Comment