Popular Posts

बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट में महिला जख्मी

बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट में महिला जख्मी

बख्तियारपुर थाना के बलवाहाट ओपी क्षेत्र के कांठो वार्ड नं 11 में सोमवार को बच्चों द्वारा खेत में बकरी चराने को लेकर उत्पन्न विवाद में देवर रंजीत यादव एवं उनकी भाभी संजू देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला संजू देवी ने बलवाहाट ओपी में दिए आवेदन में कहा है कि सोमवार को कांठो निवासी अशोक यादव का पुत्र भरत कुमार बकरी चराने बगल के खेत में गया था। वहीं उसके पड़ोसी अरविंद यादव का पुत्र इंदल कुमार भी खेत में बकरी चरा रहा था। दोनों बच्चों में मारपीट व गाली-गलौज हुई। बलवाहाट ओपी प्रभारी हरेश्वर सिंह ने बताया कि दोनों के बीच पहले से जमीनी विवाद चल रहा है। मारपीट को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/woman-injured-in-fight-over-goat-grazing-127273453.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/

0 Response to "बकरी चराने को लेकर हुई मारपीट में महिला जख्मी"

Post a Comment