पीएम केयर फंड से अप्रवासियों की घर वापसी सुनिश्चित करे सरकार
शहर के वार्ड 16 में भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉ सत्यनारायण मुखिया की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके निजी आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय धरना दिया। जहां धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सह सचिव कॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि जन आंदोलनों के दबाव में केंद्र सरकार प्रवासी मजदूरों और छात्रों को घर भेजने पर सहमत तो हुई। लेकिन अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में छलावा कर रही है। सरकार पीएम केयर फंड से अविलंब सभी प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर वापसी गारंटी करें। सभी मजदूरों को तीन महीने का मुफ्त राशन, 10,000 रुपए गुजारा भत्ता, लॉकडाउन में मारे गए मजदूरों के परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा एवं सभी मजदूरों को वर्ष में 200 दिन काम और 500 रुपए दैनिक मजदूरी की गारंटी देने की मांग की। धरना को भाकपा माले नेता कॉमरेड नज्जो,मन्नान गजेंद्र पंडित,उपेंद्र सदा,नीलम देवी, लीला देवी आदि नेताओं ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/government-should-ensure-the-return-of-immigrants-from-pm-care-fund-127273456.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/dbcl2721588676474photosup04_1588697406.jpg
0 Response to "पीएम केयर फंड से अप्रवासियों की घर वापसी सुनिश्चित करे सरकार"
Post a Comment