Popular Posts

तीन जिलों के नए बंदियों के लिए बनाए जा रहे हैं दो नए जेल बेतिया व बगहा के बंदियों को क्वारेंटाइन के बाद रखा जाएगा

तीन जिलों के नए बंदियों के लिए बनाए जा रहे हैं दो नए जेल बेतिया व बगहा के बंदियों को क्वारेंटाइन के बाद रखा जाएगा

जेल के भीतर कहीं कोरोना का संक्रमण नहीं फैले, इसको लेकर जेल प्रशासन पुरी सतर्कता बरत रही है। अब नए बंदियों को सीधे जेल परिसर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में नहीं रखा जाएगा। इसी कड़ी में बिहार के 12 जेलों का चयन किया गया है। इसमें मोतिहारी सेंट्रल जेल शामिल है।
जहां तीन जिलों मोतिहारी, बेतिया व बगहा के न्यायालय द्वारा जेल भेजे जानेवाले बंदियों को बाहर बनाए गए दो नए भवनों में रखा जाएगा। जहां उनका जांच होगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद बंदियों को 21 दिनों के बाद चिकित्सकों के परामर्श पर उन्हें जेल के भीतर शिफ्ट किया जाएगा। साथ हीं नए बंदियों की सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नए महिला बंदियों के लिए बेनीपुर महिला खंड को नया जेल बनाया गया है।
राज्य में ऐसे 12 जेलों का चयन | बताया जाता है कि पूर्व में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोतिहारी सेंट्रल जेल के भीतर हीं क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया था। जहां बंदियों को रखा जाता था। लेकिन खतरे की बढ़ती संभावना को देखते हुए सरकार ने राज्य के 12 जेलों का चयन किया है। जिनके बाहरी परिसर में स्थित भवन को तत्काल जेल भवन बना दिया गया है। इसमें नए बंदियों को रखा जा रहा है। मोतिहारी सेंट्रल जेल परिसर के मुलाकाती भवन व दीवानी कारा खंड को नया जेल बनाया गया है। जेल अधीक्षक विधु कुमार ने बताया कि इसमें बेतिया व बगहा के नए बंदियों को भी 21 दिन तक रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके संबंधित जेल में भेज दिया जाएगा। नए बनाए गए दो जेलों की सुरक्षा के लिए संतरी पोस्ट, जेलर, बड़ा जमादार, जमादार, प्रवेश प्रभारी के साथ 30 सिपाहियों की भी तैनाती की गई है। इसके अलावा और भी सिपाहियों के लिए जेल अधीक्षक ने एसपी को पत्र लिखकर मांग किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेंट्रल जेल परिसर में दीवानी कारा खंड को बनाया गया जेल।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/two-new-jails-are-being-built-for-the-new-detainees-of-three-districts-127294288.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/dbcl273158928235262-1_1589303234.jpg

0 Response to "तीन जिलों के नए बंदियों के लिए बनाए जा रहे हैं दो नए जेल बेतिया व बगहा के बंदियों को क्वारेंटाइन के बाद रखा जाएगा"

Post a Comment