Popular Posts

पत्रकार जगदीश प्रसाद भारती के निधन पर शोक

पत्रकार जगदीश प्रसाद भारती के निधन पर शोक

भगवानपुर पंचायत के मध्य विद्यालय सदमा में वरिष्ठ पत्रकार जगदीश प्रसाद भारती के निधन पर मंगलवार को शोकसभा आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। मजदूर दिवस के दिन हुए पत्रकार जगदीश प्रसाद भारती के निधन की जानकारी से जनप्रतिनिधि, पत्रकार, बुद्धिजीवियों सहित क्षेत्र के आमजनों में शोक व्याप्त है। समाजसेवी जवाहर ऋषिदेव ने कहा कि स्व. भारती पत्रकारिता जगत में निर्भीकता से समाजसेवा की भावना से कार्य करते थे। निधन से समाज एवं पत्रकारिता के जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। मौके पर देवेंद्र दास, ललित प्रसाद यादव, रामचंद्र मेहता, गंगा प्रसाद यादव, शैलेंद्र प्रसाद यादव, दिनेश कुमार दिनकर, संजय दास, अभिषेक आनंद, शंभू पासवान एवं अन्य ने शोक व्यक्त किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Condolences on the demise of journalist Jagdish Prasad Bharti


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/condolences-on-the-demise-of-journalist-jagdish-prasad-bharti-127273452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/dbcl2721588678358photosup07_1588696805.jpg

0 Response to "पत्रकार जगदीश प्रसाद भारती के निधन पर शोक"

Post a Comment