डीएम व एसपी ने किया क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण, दिए गए निर्देश
डीएम महेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को बसंतपुर व छातापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान भीमपुर मध्य विद्यालय, बलुआ मध्य विद्यालय व बिशनपुर चौधरी में बने सेंटर का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए। वहीं सेंटर में रह रहे प्रवासियों से पूछताछ कर सारी जानकारी ली।
साथ ही अधिकारी को क्वारेंटाइन सेंटर के साफ सफाई एवं खाने की सामग्रियों के बारे में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। उसके बाद उन्होंने प्रवासियों को आपस में सोसल डिस्टेसिंग एवं स्वयं के सफाई रखने की बात कही। साथ ही बसंतपुर सीओ विद्यानंद झा को पूर्व से ही सारी व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया और खाने पीने की सामग्री पूर्व से ही व्यवस्थित करने को कहा। ज्ञात हो कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की तादाद बढ़ती जा रही है। डीएम ने बताया कि बाहर से आए हुए या दूसरे प्रदेशों से काम करके लौटे हुए एवं गांव के लोगों को रहने के लिए क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सेंटर में रह रहे प्रवासी का प्रत्येक दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा जांच की जाती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/dm-and-sp-inspect-quarantine-center-given-instructions-127273451.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/05/dbcl2721588684937photosup15_1588696662.jpg
0 Response to "डीएम व एसपी ने किया क्वारेंटाइन सेंटर का निरीक्षण, दिए गए निर्देश"
Post a Comment