Popular Posts

बीईओ के अभद्र व्यवहार से हेडमास्टर को ब्रेन हैमरेज

बीईओ के अभद्र व्यवहार से हेडमास्टर को ब्रेन हैमरेज

अररिया प्रखंड के आमवि चन्द्रदई के प्रधानाध्यापक मुर्शिद आलम की क्वारेंटाइन सेंटर में अररिया के बीईओ से किसी बात को लेकर फाेन पर हुई बहस के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज का स्टॉक आ गया। मंगलवार की शाम उनके परिजनों ने उन्हें पूर्णिया के निजी नर्सिंग होम मैक्स में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार मिश्रा ने पूर्णिया जाकर अस्पताल में भर्ती शिक्षक का हाल जाना। बताया जा रहा कि शिक्षक की हालत बहुत ही खराब है, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

इधर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने कहा है कि अररिया बीईओ की क्रूरतापूर्ण व्यवहार की वजह से मुर्शिद आलम की ये हालत हुई है। उन्होंने कहा कि अररिया प्रखंड के बीईओ ने फोन पर भी शिक्षक से अभद्र व्यवहार किया, जिससे इफ्तार के पहले मुर्शिद आलम ब्रेन हैमरेज का शिकार हो गए हैं।

संघ नेता ने कहा लॉकडाउन खत्म हाेते ही शिक्षक संघ बीईओ के खिलाफ निर्णायक आन्दोलन करेगा। शिक्षक संघ के एक नेता के द्वारा लगातार परेशान किया जाता है। मैंने उन्हें फोन भी नहीं किया था। मुझ से शिक्षक का कोई बात नहीं हुई है।लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं औरएक साजिश है। घायल शिक्षक और उनके प्रति हमारी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना है शिक्षक जल्दी स्वस्थ्य हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brain hampers to Headmaster due to indecent behavior of BYO


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/brain-hampers-to-headmaster-due-to-indecent-behavior-of-byo-127321871.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/1_1589997370.jpg

0 Response to "बीईओ के अभद्र व्यवहार से हेडमास्टर को ब्रेन हैमरेज"

Post a Comment