आज से सड़कों पर चलेंगी ऑटो, रिक्शा व ई-रिक्शा ऑड-इवन के फॉर्मूले पर किया जाएगा परिचालन
भोजपुर जिले में आज से ऑटो रिक्शा एवं ई रिक्शा का परिचालन शुरू हो जाएगा। बुधवार को इसे ले जिला प्रशासन के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। इन वाहनों को चलाने के लिए एक दिन विषम संख्या वाली तो दूसरे दिन सम संख्या वाली वाहनों को चलाने का आदेश है। डीएम रोशन कुशवाहा के द्वारा दिये आदेश के अनुसार सोमवार बुधवार एवं शुक्रवार को विषम अंक और मंगलवार गुरुवार शनिवार एवं रविवार को सम नंबर वाली ऑअ ई रिक्शा का परिचालन किया जाएगा। वहीं टैक्सी का परिचालन जिले के अंदर किया जा सकता है। इन वाहनों में चालक के अतिरिक्त मात्र दो व्यक्ति ही बैठ सकते हैं।
जिला से बाहर जाने वाली वाहनों के परिचालन के लिए डीएम से पास लेना अनिवार्य होगा। दूसरी तरफ साइकिल और रिक्शा के परिचालन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा बशर्ते कि उसमें मात्र एक सवारी ही रहे। दूसरी तरफ बाइक और टैक्सी के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रहेगा। वहीं सभी वाहनों को कंटेनमेंट जोन में चलने की इजाजत नहीं रहेगी। इन आदेशों को पालन कराने का आदेश डीएम ने सभी एसडीओ, एसडीपीओ और डीटीओ को दिया है।
सहार व अगिआव के लापरवाह क्वारेंटाइन प्रभारी का वेतन बंद
आरा| जिले के उदवंतनगर के कसाप स्थित एसएसबी हाई स्कूल, सहार स्थित कन्या मध्य विद्यालय और अगिआव स्थित सर्वोदय हाई स्कूल में बने क्वारेंटाइन केंद्र में बड़े स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिल रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने वहां के केंद्र प्रभारी का वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/from-today-auto-rickshaw-and-e-rickshaw-will-run-on-the-roads-of-aud-even-127321882.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/1_1589997522.jpg
0 Response to "आज से सड़कों पर चलेंगी ऑटो, रिक्शा व ई-रिक्शा ऑड-इवन के फॉर्मूले पर किया जाएगा परिचालन"
Post a Comment