नहाने के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत शव निकालने में हुई मशक्कत, जुटे सैकड़ों ग्रामीण
ढाका प्रखंड के करमावा गांव में मंगलवार को गांव के ही तालाब में स्नान करने गए 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। वह ओम भास्कर उपाध्याय का पुत्र अभिषेक उपाध्याय था। युवा पुत्र की मृत्यु होने से परिजनों में मातम कायम है। वह अपने गांव के ही अन्य साथियों के साथ नहाने चला गया था। उसी क्रम में तैरने का प्रयास करने में गहरे पानी में चला गया।
बताया जाता है कि साथ नहाने वाले बच्चों ने जब हल्ला किया तो अगल बगल के लोगों ने उसे निकाला और आनन फानन में अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक डाॅ. साजिद कमाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वार्ड सदस्य का पुत्र था।
अररिया जा रही कार ने बाइक में मारी ठोकर
कोटवा | थाना क्षेत्र के दीपऊ मोड़ के समीप मंगलवार को कार व बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने नजदीक के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने कार व बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक सवार व्यक्ति कोटवा से इलाज करा विशुनपुर स्थित अपने घर जा रहा था। वही कार सवार पांच लोग दिल्ली से अपने घर अररिया व मधुबनी जा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/teenager-dies-in-drowning-in-pond-while-bathing-127294269.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/app05050112052020051958_1589301474.jpg
0 Response to "नहाने के दौरान तालाब में डूबने से किशोर की मौत शव निकालने में हुई मशक्कत, जुटे सैकड़ों ग्रामीण"
Post a Comment