Popular Posts

नूरपुर के मजिस्ट्रेट के पॉजिटिव होते ही सील हुई पूरी पंचायत, जरूरी सामान की होगी होम डिलीवरी

नूरपुर के मजिस्ट्रेट के पॉजिटिव होते ही सील हुई पूरी पंचायत, जरूरी सामान की होगी होम डिलीवरी

नूरपुर पंचायत के करेला गांव में शनिवार को मिले कोरोना मरीज को रविवार सुबह 10 बजे हेल्थ टीम ने मायागंज में भर्ती करवाया। वे एमएम कॉलेज में बने वाहन कोषांग में मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर थे। संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने उनके घर के तीन किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया है। सभी दुकानें बंद करवा दी गई। हालांकि उनके संपर्क में आए परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों के सैंपल फिलहाल नहीं लिए गए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
सीओ राजेश कुमार, बीडीओ राकेश कुमार और मधुसूदनपुर थानेदार ने माइकिंग कर पंचायत की सभी दुकानें बंद करवाई। सभी से घरों में ही रहने की अपील की। सीओ ने बताया, लोगों को दुकानदारों के नंबर दिए जाएंगे। लोग जरूरी सामान व राशन की होम डिलीवरी ले सकेंगे। अत्यावश्यक सेवा से जुड़े लोगों को मास्क और पहचान पत्र साथ रखना होगा। इसके बाद ही वे काम पर जा सकेंगे। सीओ नेब ताया, संक्रमित के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जाएंगे। क्षेत्र में 18 प्वाॅइंट पर बेरिकेडिंग की गई है। पुलिस व मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Entire panchayat sealed as soon as Nurpur magistrate is positive, home delivery of essential goods will be done


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/entire-panchayat-sealed-as-soon-as-nurpur-magistrate-is-positive-home-delivery-of-essential-goods-will-be-done-127361843.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/01/04_1590968719.jpg

0 Response to "नूरपुर के मजिस्ट्रेट के पॉजिटिव होते ही सील हुई पूरी पंचायत, जरूरी सामान की होगी होम डिलीवरी"

Post a Comment