आज से पटरी पर लौटेगा शहर, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग रखें गुटखा-तम्बाकू खाना-थूकना बैन, पकड़े गए तो कार्रवाई
काेराेना संक्रमण की राेकथाम के लिए गृह मंत्रालय के निर्देशाें के पालन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। इसमें कार्यस्थल व दुकानाें, सार्वजनिक परिवहन में मास्क, न्यूनतम 6 फीट की दूरी रखना अाैर सार्वजनिक स्थल पर पान-गुटखा, तंबाकू खाना व थूकना बैन है। दुकान में 5 से ज्यादा ग्राहक नहीं होंगे। रोज सुबह 10 बजे से 13 टीमें इसकी जांच करेगी। टीम लगातार पांच दिन तक अपने तय क्षेत्राें में निर्देशाें के पालन की जांच करेगी। राेज सुबह 10 बजे से जांच होगी। शाम में छह बजे रिपोर्ट जिला मुख्यालय को देगी।
बढ़ेगा ट्रैफिक, व्यवस्था बनाने के लिए 20 स्थानों पर पुलिस तैनात
साेमवार से शहर में ट्रैफिक दबाव बढ़ने की अाशंका है। इसे कंट्राेल करने को याेजना बनी है। शहर में जाम न लगे, इसलिए चौक चौराहे पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ट्रैफिक कंट्राेल करने को 20 स्थानों पर 50 पुरुष और 15 महिला पुलिस तैनात रहेंगे। मुख्य चौराहे पर 5-6 जवान रहेंगे। अन्य जगहों पर 3-4 ट्रैफिक पुलिस के जवान रहेंगे। विक्रमशिला सेतु पर 20 जवान लगाए गए हैं। तीन शिफ्ट में काम करेंगे। ट्रैफिक डीएसपी आरके झा ने बताया, सोमवार से चौक चौराहों पर जाम न लगे, इसलिए सभी ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है। कुछ जवान राहत शिविर में लगे हैं, उन्हें चौक-चौराहे पर लगाया जाएगा।
आज से चलेंगी बसें, एक सीट पर सिर्फ एक यात्री को ही बैठने की अनुमति
सार्वजनिक परिवहन साेमवार से शुरू होगी। डीएम ने इसके निर्देश दिए हैं। इसके अनुसार, कंटेनमेंट जोन को छोड़ हर जगह ई-रिक्शा-टेंपाे चलेंगे। बस-पब्लिक ट्रांसपाेर्ट में एक सीट पर एक सवारी बैठेगी। बस ऑपरेटर काे राेज गाड़ी साफ करानी होगी। ड्राइवर-कंडक्टर मास्क, साफ कपड़े व ग्लब्स पहनेंगे। चढ़ने-उतरने के समय साेशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। यात्री भी मास्क पहनना जरूरी है।
मंदिर-मस्जिद 8 जून से खुलेंगे, मास्क लगा होगी पूजा, गेट पर होंगे सैनिटाइज
मंदिर-मस्जिद 8 जून से खुलेंगेे। बूढ़ानाथ मंदिर प्रबंधक वाल्मिकी सिंह ने बताया, गेट पर गार्ड होगा। मास्क जरूरी होगा। शिव शक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया, एक साथ 8-10 को प्रवेश मिलेगा। महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट के पीआरओ गुरुप्रसाद ने बताया, गेट पर सैनिटाइजर रहेगा। खाटू श्याम मंदिर के प्रबंध न्यासी प्रभात केजरीवाल ने बताया, गाइडलाइन के अनुसार मंदिर खुलेगा। धोली सती दादी मंदिर के मीडिया प्रभारी रवि सर्राफ ने बताया, नियमानुसार पूजा होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/city-will-return-on-track-from-today-keep-masks-and-social-distancing-gutka-tobacco-food-spitting-ban-action-if-caught-127361835.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/01/03_1590968597.jpg
0 Response to "आज से पटरी पर लौटेगा शहर, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग रखें गुटखा-तम्बाकू खाना-थूकना बैन, पकड़े गए तो कार्रवाई"
Post a Comment