क्वारेंटाइन सेंटर में मास्क, साबुन और मच्छरदानी का किया वितरण
07 May, 2020
Comment
बीड़ीरणपाल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयकिशोर ठाकुर ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाव के लिए लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल से ही वे अपनी देखरेख में लगातार अपने पंचायत के सभी वार्डों में सैनिटाइजर और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करा रहे हैं। गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, सूखा राशन आदि का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार पंचायत में सफाई कर्मियों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है और गांव के लोगों से भी अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ बनाने हेतु साफ- सफाई रखने के लिए अपील की जा रही है। उन्होंने पंचायत के लोगों से अपील किया कि सोशल डिस्टेंस का पालन जरूर करें। इस अवसर पर सोनू ठाकुर, दीपक यादव, रमेश यादव की अहम भूमिका रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/distribution-of-masks-soaps-and-mosquito-nets-at-quarantine-center-127279344.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/07/dbcl27215888466267mad5_1588868885.jpg
0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर में मास्क, साबुन और मच्छरदानी का किया वितरण"
Post a Comment