Popular Posts

211 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा सूखा दूध का पैकेट

211 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा सूखा दूध का पैकेट

मधुबन पंचायत के महादलित टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या- 5 पर उपस्थित 40 बच्चों के बीच सीडीपीओ निशा कुमारी ने सूखा दूध पाउडर के पैकेट कावितरण किया। उन्होंने बताया कि उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के सभी 211 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सभी बच्चों के बीच सूखा दूध पाउडर का वितरण किया जाना है। सबसे पहले 97 महादलित केंद्रों पर दूध के पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मधुबन पंचायत के केंद्र संख्या 5 महादलित आंगनबाड़ी केंद्र से की गई। सीडीपीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी 211 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका और सहायिका के द्वारा सभी बच्चों के पोषाहार की राशन सामग्री घर-घर पहुंचाई जा रही है। साथ में आंगनबाड़ी से संबंधित विभिन्न मद की राशि भी बच्चों के खाते में ट्रांसफर की जा रही है। पोषाहार की होम डिलीवरी के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचाव के बारे मंे भी जागरूक किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-5 पर दूध के पैकेट का वितरण करतीं सीडीपीओ।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/children-of-211-anganwadi-centers-will-get-a-packet-of-dry-milk-127279341.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/07/dbcl27215888462747mad1_1588868483.jpg

0 Response to "211 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिलेगा सूखा दूध का पैकेट"

Post a Comment