रेलवे ट्रैक से गांव लौट रहे थे पांच प्रवासी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत
लॉकडाउन के कारण काम बंद होने के बाद पैदल ही रेल पटरियों से होते हुए घर वापस लौट रहे पांच मजदूरों में एक माल ट्रेन की चपेट में आ गया। गोरखपुर-मुजफ्फरपुर वाया नरकटियागंज रेलखंड में घुधली स्टेशन के पहले यह हादसा हुआ। जख्मी युवक को महाराजगंज अस्पताल भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान बगहा–1 प्रखंड के पतिलार पंचायत के मतौरा टोला निवासी लालू राम के रूप में की गई है। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरेंद्र राम ने बताया कि गन्ना छिलाई का काम बंद होने के बाद वे लॉकडाउन खुलने का इंतजार किए। जब नहीं खुला तो पैदल ही ट्रैक पकड़कर घर की ओर चल दिए। रास्ते में यह हादसा हो गया।
बहुत अंधेरा था, अचानक मालगाड़ी सामने आ गया
आकाश में बिजली चमक रही थी। चारों ओर घटाए काली हो चुकी थी। बादल गरज रहे थे। लेकिन हम सभी घर के नजदीक पहुँचने वाले थे और परिजनों से मिलने की आस थी। जो उस भयावह स्थिति को भी दबाए हुए थी। तभी बादल गरजने की आवाज के बीच ही मालगाड़ी आने की आवाज दबकर रह गई और अचानक मौत की तरह मालगाड़ी सामने आ गई। जबतक भागते लालू को चपेट में ले लिया। सहयोगियों ने बताया कि लालू का परिवार उसी की कमाई पर निर्भर था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bagha/news/five-migrants-returning-to-village-from-railway-track-one-killed-after-being-hit-by-goods-train-127278127.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/07/6bagha-pullout-pg1-0_1588808383.jpg
0 Response to "रेलवे ट्रैक से गांव लौट रहे थे पांच प्रवासी मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत"
Post a Comment