क्वारेंटाइन सेंटर पर तैनात शिक्षकाें काे नहीं मिली सुरक्षा किट, शिकायत
काेराेना संक्रमण की राेकथाम के दाैरान क्वारेंटाइन सेंटर और प्रवासी श्रमिकाें के ट्रेन के माध्यम से आने पर स्टेशन पर तैयार किए जा रहे शिक्षकाें काे सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। शिक्षकाें काे अल्पाहर के लिए राशि भी नहीं दी जा रही है। इसकाे लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के जिला संयाेजक घनश्याम प्रसाद यादव ने डीएम काे आवेदन देकर इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्हाेंने आवेदन की कॉपी बिहार सरकार के सचिव वित्त विभाग काे भी दिया है। जिला संयाेजक ने दिए आवेदन में कहा कि स्टेशन व क्वारेंटाइन सेंटर पर शिक्षकों व अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जहां पर प्रतिनियुक्त किए गए कर्मियों व शिक्षकों को कोई सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है। साथ ही उन्हाेंने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है 13 मई को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा भी सुरक्षा कीट व अल्पाहार को लेकर पत्र के जरिए अवगत कराया गया था, लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। उन्होंने शिक्षकों को सुरक्षा किट व अल्पहार उपलब्ध कराए जाने को लेकर पुन: डीएम से गुहार लगाई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/teachers-posted-at-quarantine-center-did-not-receive-safety-kit-complaint-127358511.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/
0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर पर तैनात शिक्षकाें काे नहीं मिली सुरक्षा किट, शिकायत"
Post a Comment