Popular Posts

क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासी घूम रहे हैं बाहर

क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासी घूम रहे हैं बाहर

रेड जोन से आए क्वारेंटाइन प्रवासियों का बाजार घूमना खतरे को आमंत्रण दे रहा है। कांवरिया धर्मशाला स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में मौजूद रेड जोन के प्रवासी सेंटर से बाहर आराम से घूम रहे हैं, जिससे आमजन भयभीत हैं। कुछ प्रवासी तो आराम से मुख्य बाजार टहलने जा रहे जो घातक सिद्ध हो सकता है। बाजार के भीड़ भाड़ वाले जगहों पर रेड जोन से आए इन प्रवासियों का पहुंचना संक्रमण को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकती है। शनिवार की शाम ऐसे ही लगभग आधा दर्जन क्वारेंटाइन प्रवासी धर्मशाला के पीछे से निकलकर मुख्य सड़क होते हुए कटोरिया मुख्य बाजार की ओर घूमने निकल गए। यहां तक कि बाजार घूमने जा रहे प्रवासियों ने मास्क तक नहीं लगाया था। वहीं प्रवासियों द्वारा खुले में घूमने और उनकी देखरेख के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी एवं सुरक्षाकर्मी का कोई ध्यान इन प्रवासियों के गतिविधियों पर नहीं रहता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katoria/news/migrants-staying-in-quarantine-center-are-out-127358516.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/

0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे प्रवासी घूम रहे हैं बाहर"

Post a Comment