मजदूर विराेधी श्रम कानून समेत दूसरे मांगों को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन
माले द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रानीपतरा में भी विरोध प्रदर्शन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से इस लॉकडाउन में गरीबों मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए इसके समाधान की मांग की गई।
सभी कार्यकर्ता तख्तियां अपने अपने हाथों में लिए हुए थे। इन लोगों की प्रमुख मांगों में श्रम कानूनों में बदलाव वापस लिया जाए, विभिन्न प्रांतों में फंसे हुए मजदूरों को उचित व्यवस्था कर वापस लाया जाए, विभिन्न क्वारेंटाइन सेंटर्स में व्याप्त भ्रष्टाचार और अव्यवस्था पर अंकुश लगाया जाए, मास्क सैनिटाइजर खरीद के नाम पर हो रही लूट को रोका जाए तथा कोरोना से मुकाबला करने के लिए संपूर्ण देश में केरल मॉडल को लागू किया जाए आदि शामिल थे।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद सह माकपा नेता राजीव सिंह ने कहा कि इस महामारी ने सरकार के तमाम विकास के दावों की पोल खोल दी है और पूरे देश में खासकर गरीब मजदूर परेशान और बेचैन हैं। सड़कों पर पैदल चलते हुए अपने परिवार के साथ बेमौत मर रहे हैं। सरकार की व्यवस्था का यह आलम है कि वे महामारी से बचने के पहले भूख और यातनाओं से मौत के मुंह में समा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मधुसूदन ऋषि, शिवनाथ सोरेन, लाल बहादुर उरांव, चंदन उरांव, नारायण राम, शंकर ऋषि आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/the-cpi-m-protested-on-other-demands-including-the-labor-veteran-labor-act-127330812.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/1_1590191150.jpg
0 Response to "मजदूर विराेधी श्रम कानून समेत दूसरे मांगों को लेकर माकपा ने किया प्रदर्शन"
Post a Comment