कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए तीन लोगों का लिया सैंपल, प्रवासियों की सुबह-शाम हो रही स्क्रीनिंग
प्रखंड मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय क्वारेंटाइन सेंटर में पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मध्य विद्यालय को कोरोना संक्रमित रेड जोन घोषित कर कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कैंप में किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है।
प्रशासन ने आदर्श मध्य विद्यालय के सभी कमरे को व आसपास के इलाकों को सैनिटाइज किया जा रहा है। जलालगढ़ पीएचसी प्रभारी डॉ. भीम लाल पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी जुटा रही है।
वहीं क्वारेंटाइन सेंटर से एक लोग व जलालगढ पंचायत से कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए दो लोगो को सैंपल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में सुबह-शाम दो टाइम प्रवासी मजदूरों की स्कैनिंग की जा रही है। शुक्रवार को क्वारेंटाइन सेंटर से एक एवं जलालगढ पंचायत से कोरोना मरीज के संपर्क में आए दो लोगों को स्वास्थ्य जांच में सदर अस्पताल भेजा गया है।
क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे सभी 71 प्रवासी जिनके स्वस्थ की जांच नहीं हुई जांच की जाएगी। बीडीओ मोनालिशा प्रियदर्शिनी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में एक दण्डाधिकारी कि नियुक्ति की गई है। जिन लोगो का क्वारेंटाइन का समय पूरा हो गया है। उन्हें भी अभी यही रहना होगा स्वास्थ्य जांच के बाद ही उनलोगों अपने घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/sample-of-three-people-exposed-to-corona-positive-screening-of-migrants-in-the-morning-and-evening-127330804.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/1_1590191066.jpg
0 Response to "कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए तीन लोगों का लिया सैंपल, प्रवासियों की सुबह-शाम हो रही स्क्रीनिंग"
Post a Comment