Popular Posts

आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी मिठाई की दुकानें

आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी मिठाई की दुकानें

लॉक डाउन-4 के दौरान प्रशासन के द्वारा लगातार छूट दे जा रही है। जिलाधिकारी राहुल कुमार ने 23 मई से प्रखंड मुख्यालय तथा रेड जोन को छोड़कर सिर्फ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होटल एवं रेस्टोरेंट को छोड़ कर अन्य मिठाई की दुकानों को खोलने और सिर्फ बिक्री की अनुमति प्रदान की है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण के समय दुकानदारों को सिर्फ मिठाई की बिक्री का आदेश दिया गया है। ग्राहक मिठाई खरीदकर घर ले जा सकते हैं। किसी भी परिस्थिति में मिठाई दुकानदारों को ग्राहकों को बिठाकर या खड़े होकर खिलाने की अनुमति नहीं दी गई है।

मिठाई दुकानदार अपने कर्मियों को द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क, सैनिटाइजर एवं हैंडवाश का उपयोग करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेंगे। लॉकडाउन के कारण से पिछले 58 दिनों से मिठाई की बिक्री पर पाबंदी लगी हुई थी। इस कारण से शहर के सभी मिठाई दुकानों पर ताला लटका हुआ था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/sweet-shops-will-open-from-10-am-to-4-pm-today-127330786.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/23/

0 Response to "आज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी मिठाई की दुकानें"

Post a Comment